मैंने नयी पीढ़ी को कमान सौंपने का निर्णय लिया और आगे बढ़ने का यही सर्वश्रेष्ठ तरीका है: बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को कहा कि उन्होंने नयी पीढ़ी को कमान सौंपने का निर्णय लिया और यही आगे बढ़ने का सबसे सही तरीका है। बाइडन ने अपने कार्यालय से देश के नाम संबोधन में यह बात कही।

उन्होंने कहा ‘‘ मैंने तय किया कि आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि कमान नयी पीढ़ी को सौंपी जाए। यह हमारे देश को एकजुट करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है।

सार्वजनिक जीवन में लंबा अनुभव लेने का भी एक वक्त और स्थान होता है और इसी के साथ नयी आवाजों, युवा विचारों का भी एक वक्त और स्थान होता है, वह समय और स्थान यही है।’’

बाइडन ने देश के नाम यह संबोधन राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने तथा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नाम का समर्थन करने के तीन दिन बाद दिया है। हैरिस अब राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवार हैं।

बाइडन ने ओवल ऑफिस से अपने संबोधन में कहा, ‘‘ मेरा मानना ​​है कि अमेरिका एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है। आज जो हम निर्णय लेंगे वह दशकों के लिए हमारे देश और दुनिया के भविष्य का निर्धारण करेंगे।’’ राष्ट्रपति के संबोधन के दौरान प्रथम महिला जिल बाइडन, बेटा हंटर बाइडन और उनके परिवार के अनेक सदस्य मौजूद थे।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!