हॉलीवुड हसीना लेडी गागा ने बांधा समां, ओपनिंग सेरेमनी में लगाए चार चांद

लेडी गागा ने बांधा समां
लेडी गागा ने ओपनिंग सेरेमनी में महफिल लूटी, उन्होंने डांस किया और पियानो बजाकर सीन नदी के किनारे मौजूद लोगों का दिल जीता. अब तक ग्रीस, ओलंपिक रेफ्यूजी टीम, दक्षिण अफ्रीका और जर्मनी का ओलंपिक दल नाव में सवार होकर एथलीट परेड में चार चांद लगा चुका है.

शुरू हुई ओलंपिक सेरेमनी
ओपनिंग सेरेमनी का रंगारंग आगाज हो गया है. पहले वॉटर शो ने महफिल लूटी और इस बीच ग्रीस के एथलीटों की नाव सबसे पहले और उसके बाद ओलंपिक रेफ्यूजी टीम की नाव ने एथलीट परेड की शुरुआत की. रेफ्यूजी टीम के अंदर वे एथलीट होते हैं, जो किसी देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे होते या फिर उनके देश ने उनकी जिम्मेदारी उठाने से इनकार कर दिया हो.

पेरिस में सब हवाई अड्डे बंद
ओपनिंग सेरेमनी के रंगारंग कार्यक्रम के चलते पेरिस में सब हवाई अड्डे बंद कर दिए गए हैं और हवाई यात्रा पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. सीन नदी के किनारे ओपनिंग सेरेमनी में 6 लाख से अधिक लोगों के आने का अनुमान है. उदघाटन समारोह के सुरक्षा इंतजाम के चलते हेलिकॉप्टरों ने कमान संभाल ली है.

हॉलीवुड की हसीना आरियाना ग्रांडे की एंट्री
पेरिस ओलंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में हॉलीवुड सिंगर आरियाना ग्रांडे पहुंची हैं. उन्हें एफिल टावर के सामने फोटोशूट करवाते देखा गया. वे गुलाबी रंग के गाउन में बहुत खूबसूरत दिख रही हैं.

कलाकार पेश कर रहे प्रस्तुति

बोड परेड के बीच में कलाकार प्रस्तुति पेश कर रहे हैं। लेडी गागा के बाद अन्य कलाकार भी चमक बिखेर रहे हैं। 

Image
पेरिस में हो रही है बारिश

पेरिस में फिलहाल बारिश हो रही है और मौसम काफी खराब लग रहा है. सीन नदी के किनारे पहुंचे लोग हाथ में छाता लिए नजर आ रहे हैं.

पीवी सिंधु का साड़ी लुक

भारत की मेंस डबल्स टीम चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रेड्डी को कोचिंग देने वाले मैथियस बो ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डाली है. चिराग शेट्टी, सात्विक साईराज रेड्डी कुर्ता पहन कर ओपनिंग सेरेमनी के लिए तैयार हैं. वहीं महिला बैडमिंटन स्टार और ओलंपिक्स 2024 में भारत की ध्वजवाहक पीवी सिंधु भी साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही हैं. मैथियस बो भी कुर्ते में हैंडसम लग रहे हैं.

पुरुष कुर्ता, महिलाएं साड़ी में आएंगी नजर

पेरिस ओलंपिक्स 2024 में भारत के कुल 117 एथलीट भाग ले रहे हैं, लेकिन उदघाटन समारोह में केवल 78 एथलीट ही सीन नदी में होने वाली नावों की परेड में सवार होंगे. पुरुष एथलीट कुर्ता-बंडी सेट में दिखेंगे, वहीं महिला एथलीट साड़ी पहन कर आएंगी.

उद्घाटन में भारतीय दल

ध्वजवाहक : पीवी सिंधू (बैडमिंटन) और अचंता शरत कमल (टेबल टेनिस)

तीरंदाजी : दीपिका कुमारी और तरुणदीप राय

मुक्केबाजी : लवलीना बोरगोहेन

टेबल टेनिस : मनिका बत्रा

टेनिस : रोहन बोपन्ना, सुमित नागल और श्रीराम बालाजी

निशानेबाजी : अंजुम मौदगिल, सिफत कौर सामरा, ऐश्वर्य प्रताप सिह तोमर और अनीश

घुड़सवारी : अनुष अग्रवाला

गोल्फ: शुभंकर शर्मा

हॉकी : कृष्ण पाठक, नीलकांत शर्मा और जुगराज सिंह

जूडो : तूलिका मान

पाल नौकायन : विष्णु सरवनन और नेत्रा कुमानन

तैराकी : श्रीहरि नटराज और धिनिधि देसिंघु।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!