शिवसेना करेगी सिर्फ 48 घंटे इंतजार, BJP बोली- हम भी प्रतीक्षा करेंगे पर CM फड़णवीस ही बनेंगे

महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने कहा कि उन्हें अब तक सरकार के गठन पर शिवसेना से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है. पाटिल ने कहा, “हम इंतजार कर रहे हैं और हमारे दरवाजे उनके लिए 24 घंटे खुले हैं। हम जल्द से जल्द ‘महा-यति’ की नई सरकार बनाएंगे.” उन्होंने दोहराया कि निवर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में शिवसेना और अन्य सहयोगी दलों के साथ बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार ही शपथ लेगी. पाटिल मंगलवार की दोपहर भाजपा राज्य कोर कमेटी की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे. यह बैठक फडणवीस की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कई मंत्रियों और अन्य शीर्ष नेताओं ने भाग लिया.

ये है शिवसेना का प्लान B
प्लान B के तहत शिवसेना और एनसीपी सरकार में शामिल हो सकते हैं और कांग्रेस का बाहर से समर्थन ले सकते हैं. इससे शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की सरकार बनेगी और 145 विधायकों का बहुमत का अपेक्षित आंकड़ा भी आसानी से मिल जाएगा. शिवसेना के बड़े नेता का दावा है कि अब प्लान-B हमारा प्लान-A बन चुका है. हमारी सबसे बातचीत हो चुकी है.

बीजेपी अकेले सरकार बनाने का दावा नहीं करेगी पेश
उधर सूत्रों के मुताबिक बीजेपी अल्पमत में अकेले सरकार बनाने का पहले दावा पेश नहीं करेगी. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक बीजेपी शिवसेना के समर्थन देने पर स्थिति स्पष्ट होने तक खुद दावा नहीं ठोकेगी. महाराष्ट्र बीजेपी को शिवसेना के कदम पर नजर रखने और देखो और प्रतीक्षा करो की रणनीति अपनाने की बीजेपी आलाकमान से ताकीद की गई है.

राज्यपाल से मिले एनसीपी और कांग्रेस नेता
राज्य में अकाल पर कांग्रेस -एनसीपी नेता राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी से मिले. एनसीपी नेता अजित पवार और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. राज्यपाल से मुलाकात के बाद अजित पवार ने कहा कि 50 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर राहत राशि मिलनी चाहिए. किसानों की खुदकुशी की घटनाएं बढ़ी हैं. यह सरकार की विफलता है. सरकार बनाने को लेकर देरी हो रही है, राज्यपाल हस्तेक्षप करें और किसानोंको मदद किई जाए यह मांग रखी है. ऐसी आपदा कभी नहीं आई थी. फसल कर्ज, बिजली बिल किया जाए. पवार ने कहा कि सरकार बनाने के मुद्दे पर हमने कोई बात नहीं की है. हमारे पास संख्या बल ही नहीं है तो इस बाबत बात करने का औचित्य नहीं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!