CM योगी के फैसले पर NDA दो फाड़! नीतीश-चिराग ने किया विरोध तो केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किया समर्थन

यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ रूट पर मौजूद दुकानों पर नेमप्लेट लगाने के आदेश पर कोहराम मचा हुआ है। दुकानदारों के नामों को लिखने के योगी सरकार के आदेश पर एनडीए के सहयोगी दलों की राय बंटी हुई नजर आ रही है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवानऔर जेडीयू नेता केसी त्यागी ने इस आदेश का विरोध किया। वहीं केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नेम प्लेट वाले आदेश का खुलकर समर्थन किया है। केन्द्रीय मंत्री का योगी को समर्थन देने वाला बयान जेडीयू और लोजपा के विरोध के बाद सामने आया है।योगी के फैसले को समर्थन देते हुए मांझी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा जारी निर्देश में कुछ भी गलत नहीं है क्योंकि भोजनालयों और फल विक्रेताओं को सिर्फ मालिकों के नाम प्रदर्शित करने का ही आदेश दिया गया है।जीतन राम मांझी ने इस मुद्दे पर बोधगया में मीडिया से बातचीत में कहा कि अन्य दलों के लिए नहीं बोल सकता लेकिन इस आदेश में कुछ भी गलत नहीं है। अगर कारोबार से जुड़े लोगों से ये कहा गया है कि वो अपना नाम और पता प्लेट पर लिखें तो इसमें क्या बुराई है?’ हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा प्रमुख बोले कि इस आदेश को धार्मिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए। इस आदेश से तो खरीदारों के लिए किसी दुकान या स्टॉल को पहचानना आसान होगा, जो अच्छी चीज देगा उसकी पहचान होगी और उसके सामान को लोग खरीदेंगे।

यूपी सीएम का आदेश पीएम मोदी के ‘सबका साथ-सबका विकास’ वाली व्याख्या के विरुद्ध

वहीं यूपी सरकार के इस फैसले पर जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि यूपी से बड़ी यात्रा बिहार में निकलती है, लेकिन वहां इस तरह का कोई आदेश नहीं है। ये आदेश प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ-सबका विकास’ वाली व्याख्या के विरुद्ध है और इस पर पुनर्विचार होना ही चाहिए क्योंकि हमारी कोशिश एनडीए को खुशहाल और मजबूत होते हुए देखना है।

मैं इसका समर्थन नहीं करता हूंः चिराग पासवान

एनडीए में शामिल केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब जाति या धर्म के नाम पर किसी भी तरह का विभाजन होता है तो मैं इसका समर्थन नहीं करता। मैं 21वीं सदी का शिक्षित युवा हूं और मेरी लड़ाई जातिवाद और सांप्रदायिकता पर आधारित है। बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने भी योगी सरकार के आदेश पर सवाल उठाए थे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!