MP के अस्पताल में मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में हुई महिला की डिलीवरी,लापरवाही की हद है-क्या शोपीस के लिए रखे जनरेटर और सोलर प्लेट?

डिंडोरी। मध्य प्रदेश की सरकार में शासन की योजनाओं का अंबार है। लेकिन आदिवासी जिला डिंडोरी की अगर बात करें तो यहां स्वास्थ्य सुविधाएं भगवान भरोसे चल रही है। बीती रात बजाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली गुल रहने से मोबाइल की रोशनी में महिला की डिलीवरी कराई गई। जबकि अस्पताल में जनरेटर भी मौजूद है, पर वह शोपीस बना हुआ है।प्रशासन के लाख वादे और दावे के बाद भी डिंडोरी आदिवासी बाहुल्य जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। विकासखंड बजाग मुख्यालय पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग में रात के अंधेरे में मोबाइल की रोशनी से डिलीवरी करानी पड़ी। हालांकि नर्सों ने सफल डिलीवरी कराई जिससे जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित है। 

लेकिन डिलीवरी कराने पहुंची गर्भवती महिला के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि अगर बिजली न होने पर कोई परेशानी होती तो इसका जिम्मेदार कौन होता। वहीं इस पूरे मामले में कांग्रेस नेता लोकेश पटेरिया ने भाजपा सरकार पर सवालिया निशान लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की निंदा की।

  • सम्बंधित खबरे

    BA छात्रा ने खत्म किया जीवन: कनेर का जहरीला बीज खाकर किया सुसाइड, मरने से पहले सहेली को बुलाया था इस जगह

     डिंडोरी। मध्य प्रदेश के डिंडोरी में BA छात्रा की आत्महत्या से सनसनी फैल गई। शासकीय चंद्रविजय कालेज में पढ़ने वाली छात्रा ने जहरीला कनेर का बीज खाकर अपनी जीवन लीला…

    विश्व आदिवासी दिवस’ पर स्थानीय अवकाश निरस्त, जयस प्रदेश अध्यक्ष ने कलेक्टर के आदेश को बताया आदिवासियों को अपमान

    डिंडोरी। मध्य प्रदेश के डिंडोरी कलेक्टर ने “विश्व आदिवासी दिवस” पर स्थानीय अवकाश निरस्त कर दिया है। जिससे समाज के लोगों में आक्रोश हैं। आदिवासी दिवस के स्थान पर दुर्गाष्टमी…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!