‘कांग्रेस में बागियों की एंट्री बैन…’ कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी ने लिया बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समि‍ति बैठक हुई. यह बैठक कांग्रेस के प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की मौजूदगी में हुई. 8 घंटे तक चली इस बैठक में कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी ने कई बड़े फैसले लिए. कांग्रेस ने बागियों की एंट्री पर बैन लगा दी है और अब पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं की नो एंट्री होगी.

पार्टी में वापसी का रास्ता हुआ बंद
दरअसल, बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के पहले जो नेता पार्टी छोड़कर गए हैं वो गद्दार हैं, इसलिए किसी भी हाल में उन्हें दोबारा पार्टी में नहीं लिया जाएगा. बैठक में ये भी फैसला लिया गया है कि पार्टी छोड़ने वाले नेता बड़ा हो या छोटा किसी को वापस नहीं लिया जाएगा.

कांग्रेस में संगठन मंत्री की होगी नियुक्ति
कांग्रेस में RSS की तर्ज पर संगठन मंत्री नियुक्त करने की तैयारी की जा रही है, जिसको लेकर इस बैठक में चर्चा हुई. दरअसल, संगठन मंत्री नियुक्त करने से पहले नेताओं की ट्रेनिंग होगी. वहीं ट्रेनिंग में पास हुए नेताओं को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी जाएगी. इसके अलावा बैठक में ये भी फैसला लिया गया है कि संगठन मंत्री होटल नहीं कार्यकर्ता के घर पर रुकेंगे. साथ ही खाना भी कांग्रेस कार्यकर्ता के घर खाएंगे.

इतना ही नहीं बैठक में इंदौर कांग्रेस कार्यालय में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत भाजपा नेताओं के स्वागत का भी उठा मुद्दा.

महिलाओं की संगठन में बढ़ाई जाएगी हिस्सेदारी
एक महीने के अंदर पार्टी की नई कार्यकारिणी घोषित की जाएगी, जिसमें युवा, महिला, किसान के साथ सभी वर्ग व क्षेत्र के लोगों को जोड़ा जाएगा. युवाओं को आगे लाया जाएगा. वहीं महिलाओं की संगठन में हिस्सेदारी बढ़ाई जाएगी. कार्यकारिणी पार्टी के संविधान के अनुरूप छोटी बनेगी.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!