सब्जी लेने गया था पति, इधर प्रेमी को घर बुलाकर पत्नी करने लगी बिस्तर गरम, हत्या कर खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा शख्स

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां प्रेम प्रसंग के चलते पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पूरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

सिविल लाइन थाना के बाय पास रोड के पास खाती बाबा कॉलोनी में रहने वाली पूजा वंशकार का रवि नामक युवक जो कि पूजा का रिश्तेदार था। उसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि पूजा के पति रवि वंशकार ने पत्नी को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं मानी। आज पूजा का पति रवि वंशकार सब्जी लेने घर से निकला तो पूजा ने अपने प्रेमी रवि को बुला लिया।

पति को पहले से इस बात का शक था, इसलिए वह जल्दी घर लौट आया। मोहल्ले के सूत्रों का यह भी कहना है कि पड़ोसी ने रवि को ये सूचना दी, रवि जब घर आया तो पत्नी प्रेमी संग थी। पति ने गुस्से में दोनों पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। पत्नी ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया।वहीं गंभीर रूप से घायल प्रेमी को लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी व सिविल लाइन टीआई सुनील बरोनिया मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस पति रवि के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘ब्राह्मण सुपरवाइजर से लगवाई झाड़ू’, CMHO का ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी, VIDEO VIRAL

    दतिया. सीएचएमओ डॉ. हेमंत मंडेलिया ने ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि मैंने ब्राह्मण सुपरवाइजर से कलेक्टर बंगले पर झाड़ू लगवाई है. वहीं अब विवादास्पद बयान का…

    अब राजा का दामाद ‘राजा’ बनेगा! MP के इस राजपरिवार में रार, राज्याभिषेक को पूर्व MLA ने बताया संविधान के खिलाफ

    दतिया। जमीन जायदाद तथा अन्य कई मामलों को लेकर सुर्खियों में रहा दतिया का राज परिवार एक फिर विवादों  में है। राज परिवार कल दादा महाराज की कोठी पर परिवार…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!