खटिया पर बैठकर किसान से रिश्वत ले रहा था पटवारी, वीडियो वायरल होते ही गिरी निलंबन की गाज

निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी में खटिया पर चश्मा लगाकर बैठे पटवारी का अन्नदाताओं से रिश्वत लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पटवारी खटिया पर बैठा है, और किसान पैसे गिनकर पटवारी को दे रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पटवारी धमना हल्का के कृपाराम बताए जा रहे हैं। वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मामले में कार्रवाई करते हुए पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।रामलाल ने कलेक्टर को आवेदन देते हुए बताया कि “लगभग एक वर्ष पहले पटवारी कृपाराम ने राशन की पर्ची बनवाने के लिए हमसे सुविधा शुल्क की मांग की थी। इसके लिए पिछले एक साल से हमें चक्कर लगवाए जा रहे हैं। और 5 हजार की राशि भी हमसे ली गई थी।” वहीं वायरल वीडियो को लेकर एसडीएम विनीता जैन ने कहा कि वायरल वीडियो को लेकर शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि वीडियो से स्पष्ट कुछ पता नहीं चल पा रहा है, लेकिन वीडियो संदिग्ध है। जिसके आधार पर पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि किसान पटवारी के चरणों को छूते हुए विनती कर रहा है कि आप हमारा काम कर दो। हमसे जो भी सेवा बनेगी मैं आपकी पूरी सेवा करूंगा। और जो भी बनेगा आपको पैसा भी दूंगा। पटवारी के साथ गांव का चौकीदार भी बैठा हुआ है। वह चौकीदार का जिक्र भी वीडियो में कर रहा है। 

  • सम्बंधित खबरे

    MP के ओरछा को मिलेगी वैश्विक पर्यटन की नई पहचान, स्वदेश दर्शन योजना में इतने करोड़ का मिला फंड

    मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर ओरछा , अब वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रही है. अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर ओरछा को प्रतिष्ठित पर्यटन स्थल…

    MP के इस गांव में शराबबंदी का फैसला: पंचायत ने शराब पीने और बेचने पर लगाया प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर देना पड़ेगा भारी जुर्माना

     निवाड़ी। मध्य प्रदेश के एक गांव में शराबबंदी का बड़ा फैसला लिया है। ग्राम पंचायत ने सर्वसम्मति से गांव में शराब पीने और बेचने पर प्रतिबंध लगाया है। गांव के अंदर…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!