MP के इस गांव में शराबबंदी का फैसला: पंचायत ने शराब पीने और बेचने पर लगाया प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर देना पड़ेगा भारी जुर्माना

 निवाड़ी। मध्य प्रदेश के एक गांव में शराबबंदी का बड़ा फैसला लिया है। ग्राम पंचायत ने सर्वसम्मति से गांव में शराब पीने और बेचने पर प्रतिबंध लगाया है। गांव के अंदर कोई भी व्यक्ति कच्ची या पक्की शराब नहीं बेचेगा। इस फैसला का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।निवाड़ी जिले के किशोरपुरा गांव में शराबबंदी का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। ग्रामीणों ने भगवान को साक्षी मानकर कसम ली और उन्होंने कहा कि मैं अपने जीवन पर्यन्त कभी शराब की बिक्री नहीं करूंगा। पंचायत ने यह भी निर्णय लिया है कि जो भी व्यक्ति गांव में शराब बेचेगा उसको 11 हजार का अर्थदंड के साथ जुर्माना देना पड़ेगा।

दरअसल, पंचायत ने यह फैसला इसलिए लिया है क्यों कि गांव के युवा नशे के आदि होते जा रहे है और कुछ व्यक्ति शराब के नशे में धुत्त होकर घर में बच्चों के साथ मारपीट और गाली गलौच करते है, जिससे समाज में दुष्प्रभाव पड़ रहा है। वहीं ग्रामीणों का मानना है कि शराब के कारण ही गांव में अपराध और हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं।बताया गया कि कई सालों से इस गांव में अवैध शराब बनाने और शराब पीकर झगड़ा करने की प्रथा चली आ रही है। इसके चलते गांव की महिलाएं भी पारिवारिक कलह से परेशान थी। अब गांव में शराबबंदी के फैसले से ग्रामीण भी खुश है। वहीं ग्रामीणों के इस फैसले की पूरे प्रदेश में प्रशंसा हो रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP के ओरछा को मिलेगी वैश्विक पर्यटन की नई पहचान, स्वदेश दर्शन योजना में इतने करोड़ का मिला फंड

    मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर ओरछा , अब वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रही है. अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर ओरछा को प्रतिष्ठित पर्यटन स्थल…

    नदी के टापू पर फंसे पांच युवक: मछली पकड़ने गए थे, SDRF का बचाव अभियान जारी

    निवाड़ी। मध्य प्रदेश के ओरछा की जामनी नदी का जलस्तर बढ़ जाने से पांच युवक टापू में फंस गए है। बताया जा रहा है कि ये सभी युवक मछली पकड़ने…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!