क्या आपको भी बार-बार आते हैं चक्कर, हो जाते हैं बेहोश, कहीं यह वजह तो नहीं?

तेज गर्मी और उमस की वजह से कई लोग अक्सर बेहोश हो जाते हैं. उन्हें बार-बार चक्कर भी आते हैं. क्या आप भी इस तरह की दिक्कत से जूझ रहे हैं तो समझ लीजिए कि यह ब्लड शुगर लो होने की दिक्कत हो सकती है. आइए आपको इस बीमारी के बारे में हर चीज बताते हैं. साथ ही, इसके लक्षण और इससे निपटने के तरीकों की भी जानकारी देते हैं.  

जानकारी के मुताबिक, जिन लोगों को डायबिटीज होती है, उन्हें ब्लड शुगर लो होने पर दिक्कत होने लगती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि डायबिटीज और हाइपरटेंशन के मरीजों को ज्यादा केयर की जरुरत होती है. थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा बन सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर लो ब्लड शुगर इतना खतरनाक क्यों है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए…

ब्लड शुगर लो होना कितना खतरनाक
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ब्लड में शुगर का लेवल बढ़तना जितना खतरनाक है, उतना ही शुगर कम होना भी. ब्लड शुगर लो होने को Hypoglycemia कहते हैं. इस स्थिति में हार्ट अटैक भी आ सकता है या शरीर के कई ऑर्गन्स काम करना बंद कर सकते हैं, जो जानलेवा हो सकता है. डॉक्टर के अनुसार, ब्लड में शुगर का लेवल 60 MG/DL से कम होना लो की कैटेगरी में आती है. इस पर समय पर ध्यान देना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह साइलेंट किलर की तरह होता है.

लो ब्लड शुगर के लक्षण

1. बहुत ज्यादा लो फील करना या शरीर की एनर्जी कम होना
2. ज्यादा थकान रहना, पसीना निकलना
3. दिल की धड़कन तेज होना
4. घबराहट महसूस करना
5. उल्टी, दस्त
6. इमरजेंसी में अचानक से बेहोशी
7.  झटका आना

ब्लड शुगर लो होने का कारण

जब खाने के बीच ज्यादा गैप होता है
हेल्दी डाइट न होना
बहुत ज्यादा गर्मी में रहना
बहुत ज्यादा वर्कआउट करना
डायबिटीज के मरीज इंसुलिन लेते हैं लेकिन खाना नहीं खाते तो शुगर लो हो सकता है.

ब्लड शुगर का इलाज क्या है

1. शरीर में थकान या कमजोरी महसूस होते ही ग्लूकोज के लेवल को मेंटेन करने के लिए बिस्किट, चीनी, आइसक्रीम, कैंडी, कॉफी और मीठी चीजें खाएं.
2. मीठा खाने से आराम न हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं.
3. बेहोशी की कंडीशन में तुरंत अस्पताल लेकर जाएं.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!