मानसून धमाका डिपॉजिट स्कीम में जोरदार रिटर्न, जानिए 333 दिन के FD में कितना ब्याज ?

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने ‘मानसून धमाका’ नाम से दो नई जमा योजनाएं शुरू की हैं.इस योजना के तहत 333 दिनों के लिए FD पर 7.15% सालाना ब्याज दिया जाएगा. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 7.65% सालाना की दर से ब्याज दिया जाएगा. वहीं, 399 दिनों के लिए FD पर 7.25% सालाना ब्याज दिया जाएगा.वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% सालाना की दर से ब्याज दिया जाएगा.

बैंक ऑफ महाराष्ट्र भी दे रहा है चार खास योजनाएं
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अलग-अलग अवधि के लिए चार खास जमा योजनाएं शुरू की हैं.इसमें 200 दिन, 400 दिन, 666 दिन और 777 दिन की FD में निवेश करना होगा.200 दिन की जमाराशि पर ब्याज दर 6.9%, 400 दिन की जमाराशि पर ब्याज दर 7.10%, 666 दिन की जमाराशि पर 7.15% और 777 दिन की जमाराशि पर ब्याज दर 7.25% है.

एसबीआई ने शुरू की ‘अमृत वृष्टि’ जमा योजना
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने भी ‘अमृत वृष्टि’ नाम से एक नई जमा योजना शुरू की है.इस योजना के तहत 444 दिन की एफडी पर 7.25% सालाना ब्याज दिया जाएगा.वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% सालाना की दर से ब्याज दिया जाएगा.

एसबीआई भी चला रहा है अमृत कलश योजना
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) भी एक विशेष सावधि जमा (एफडी) योजना अमृत कलश चला रहा है.इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 7.60% सालाना ब्याज दिया जा रहा है और अन्य को 7.10% सालाना ब्याज दिया जा रहा है.

इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में 400 दिनों के लिए निवेश करना होता है.इसमें आप अधिकतम 2 करोड़ रुपये की FD कर सकते हैं.अमृत कलश स्कीम केतहत आपको हर महीने, हर तिमाही और हर छमाही में ब्याज दिया जाता है.आप अपनी सुविधा के हिसाब से FD ब्याज का भुगतान तय कर सकते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!