Cyber Fraud पर बड़ी कार्रवाई, जशपुर की टीम ने जामताड़ा से ऐसे किया चार आरोपियों को गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने चार अंतरराज्यीय आरोपियों को जामताड़ा, झारखंड से गिरफ्तार किया. आरोपी ने छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और हरियाणा इत्यादि राज्यों में हजारों से अधिक साइबर फ्रॉड कर करोड़ों रुपये ठगी किया था. पुलिस हेडक्वॉर्टर रायपुर स्थित सायबर थाना से इनके विरुद्ध साइबर फ्रॉड के 25 जिले में कुल 321 शिकायत छत्तीसगढ़ के अलग-अलग थाने में दर्ज हैं. पूरी कार्रवाई कांसाबेल निवासी लक्ष्मण गर्ग के शिकायत के बाद हुई.

अज्ञात नंबर से किया था कॉल
कांसाबेल निवासी लक्ष्मण गर्ग ने थाने में लिखित शिकायत कराया था कि 26.05.2023 को उसकी बेटी को अज्ञात नम्बर से कॉल आया और उसने बताया कि स्पीड पोस्ट से आपने जो सामान मंगाया है, उसके बारे में डिटेल पता और सामान के बारे में जानकारी दिया और बोला कि ₹5 ट्रांसफर कीजिए तभी वह एक्टिवेट होगा, नहीं तो सामान वापस चला जाएगा. प्रार्थी की पुत्री बोली कि डिलीवरी बॉय आएगा तो ₹5 दूंगी. तो उसने फिर कहा कि बिना ट्रांसफर किए सिस्टम एक्टिवेट नहीं होगा. सामान डिलीवरी नहीं हो पाएगा. तब प्रार्थी की पुत्री के द्वारा उसकी भेजे गए लिंक पर ₹5 ट्रांसफर गूगल पे UPI की थी. इसी दिन को प्रार्थी की पुत्री को पता चला कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसके खाते से ₹49,971 /- ऑनलाइन ट्रांसफर कर ठगी किया गया है.

वारंट पर जशपुर लाए गए आरोपी
पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि सायबर क्राइम को-आर्डिनेशन यूनिट ने जानकारी दी थी कि सायबर ठगी मामले में शामिल आरोपियों को जामताड़ा सायबर थाना द्वारा गिरफ्तार किया गया है. उक्त जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने तत्काल पुलिस टीम बनाकर जामताड़ा के लिए रवाना किया. आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया एवं न्यायालय बगीचा के समक्ष प्रस्तुत कर गिरफ्तार कर 15 दिन के लिए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.

गिरफ्तार सायबर ठगों द्वारा अम्बिकापुर (सरगुजा) जिले में 12 प्रकरण, बालोद में 22, बलौदा बाजार में 2, बलरामपुर में 9, बस्तर में 15, बेमेतरा में 3, बिलासपुर में 47, धमतरी में 7, दुर्ग में 46, गरियाबंद में 5, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 4, जांजगीर-चांपा में 6, कांकेर में 6, जशपुर में 3, कबीरधाम में 2, कोरबा में 19, खैरागढ़-गंडई-छुईखदान में 2, महासमुंद में 5, मुंगेली में 2, नारायणपुर में 1, रायगढ़ में 22, रायपुर में 55, राजनांदगांव में 10, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 10 और सूरजपुर जिले में 10 प्रकरण दर्ज है. पूरे प्रदेश में इन आरोपियों के खिलाफ कुल 321 साईबर फ्रॉड शिकायत दर्ज है.

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!