पिता की हत्या करने वाले बेटे को आजीवन कारावास, रुपये देने से इंकार करने पर की थी वारदात

रुपये देने से इंकार करने पर रॉड से हमला कर पिता की हत्या करने वाले सौतेले बेटे को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। अपर सत्र न्यायाधीश पाटन श्री कैलाश शुक्ला ने आरोपी को पांच हजार रुपये की अर्थदंड की सजा से भी दंडित किया है।

अभियोजन के अनुसार थाना बेलखेड़ा में सुमता बाई ने 28 नवंबर 2022 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके पति विश्वनाथ दुबे ने आठ साल पूर्व राजकुमारी नामक महिला को दूसरी पत्नी के रूप में रख लिया था। दूसरी पत्नी का एक बेटा जित्तू उर्फ जितेन्द्र राय था। पति ने दूसरी पत्नी को बगीचा मोहल्ला स्थित मकान में रखा था। पति गत रात यह कहते हुए दूसरी पत्नी के मकान में चले गए कि सुबह वापस आ जाऊंगा। पति सुबह वापस नहीं लौटे तो वह बगीचा मोहल्ला स्थित मकान में उन्हें देखने गए। उसने देखा कि जित्तू रुपये की मांग करते हुए उसके पति से विवाद कर रहा है। पति रुपये देने से इंकार करते हुए बाथरूम में नहाने जाने लगे तो जित्तू ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बेहोशी की अवस्था में वह पति को उपचार के लिए अस्पताल ले गयी। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने हत्या के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायालय में प्रकरण पेश किया था। न्यायालय ने सुनवाई के दौरान पेश किए गए साक्ष्य व गवाहों के आधार पर सौतेले बेटे को दोषी करार देते हुए उक्त सजा से दंडित किया।

  • सम्बंधित खबरे

    रेप के आरोपी पूर्व तहसीलदार को बड़ी राहत: जिला कोर्ट ने शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत की मंजूर, महिला ने लगाए थे गंभीर आरोप 

    ग्वालियर। ग्वालियर जिला कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी पूर्व तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत मंजूर की है। तहसीलदार के वकील द्वारा कोर्ट में पेश की गई जमानत याचिका के दौरान…

    व्यापमं फर्जीवाड़ा: 28 जुलाई से शुरू होगी कोर्ट में ट्रायल, अब तक 8 आरोपियों की हो चुकी है मौत

    ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए व्यापमं फर्जीवाड़ा मामले में 28 जुलाई से कोर्ट में ट्रायल शुरू होगी। विशेष न्यायाधीश विशाल अखंड की अदालत इस केस की सुनवाई करेगी।…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!