5 लाख तक की आय टैक्स फ्री, 3 करोड़ लोगों को सीधा फायदा

नई दिल्ली:आज का बजट कहने को तो यह अंतरिम बजट 2019 था और इसे वित्त मंत्री अरुण जेटली की जगह इस मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे पीयूष गोयल ने पेश किया लेकिन मोदी सरकार के इस अंतिम बजट में उन्होंने ऐसा मास्टर स्ट्रोक चला कि अब शायद विपक्ष के पास ज्यादा तर्क नहीं रहेंगे। जी हां, कई साल से मांग और उम्मीद ये की जा रही थी कि मध्यम वर्ग को बजट से कितना फायदा मिलता है या टैक्स (Income Tax) में कितनी राहत मिलती है। अब केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि 5 लाख तक तक की इन्कम टैक्स फ्री (Income Tax Slab Rates) होगी। इसके अलावा भी कई और राहत दी गई हैं। पीयूष गोयल ने अपने अंतरिम बजट भाषण में कहा- 5 लाख रुपए तक की आमदनी रखने वाले इंडिविजुअल टैक्स पेयर्स का पूरा टैक्स फ्री होगा। तीन करोड़ मिडिल क्लास टैक्स पेयर्स , स्मॉल ट्रेडर्स, पेंशनर्स और सीनियर सिटीजन्स को टैक्स में राहत मिलेगी। इससे सरकार पर 18,500 करोड़ रुपए का भार आएगा

पीयूष गोयल ने क्या कहा

अंतरिम बजट 2019 पेश करते हुए गोयल ने तुरुप का इक्का सबसे आखिर में चला। ये बात थी टैक्स में राहत यानी छूट की। पहले ये माना जा रहा था कि मोदी सरकार अंतरिम बजट में आम बजट की तरह राहत देने वाले कदम नहीं उठाएगी। लेकिन, ये बातें अब बेमानी हो चुकी है और गोयल ने एक तरह से तस्वीर के बिल्कुल अलग रुख अपनाया। उन्होंने अंतरिम बजट भाषण में कहा- 5 लाख रुपए तक की आमदनी रखने वाले इंडिविजुअल टैक्स पेयर्स का पूरा टैक्स फ्री होगा। तीन करोड़ मिडिल क्लास टैक्स पेयर्स, छोटे कारोबारियों, पेंशनर्स और सीनियर सिटीजन्स को टैक्स में यह राहत मिलेगी। इससे सरकार पर 18,500 करोड़ रुपए का भार आएगा। स्टैंडर्ड डिडक्शन 40 हजार रुपए से बढ़ाकर 50 हजार रुपए किया गया है।

इंस्पेक्टर राज पर लगाम?

गोयल ने टैक्स में राहत के अलावा कुछ और फौरी सुधारों पर जोर दिया। लालफीताशाही को दूर रखने के उपाय भी सरकार ने इस बजट के जरिए करने का प्रयास किया है। यानी इंस्पेक्टर राज के लिए बदनाम रही व्यवस्था को खत्म करने के प्रयास सरकार ने करने की कोशिश की है। गोयल ने कहा- अगले दो साल में आईटीआर का वेरिफिकेशन तुरंत ऑनलाइन होगा। इसमें किसी टैक्स अफसर की भूमिका नहीं होगी। आगे चलकर स्क्रूटनी के लिए भी दफ्तर नहीं जाना होगा। टैक्स अफसर कौन है और टैक्स देने वाला कौन है, यह दोनों को पता नहीं चल पाएगा। इनकम टैक्स से जुड़ी सभी समस्याओं का ऑनलाइन समाधान हो रहा है। 99.54 फीसदी इनकम टैक्स रिटर्न्स को बिना किसी छानबीन के मंजूर किया गया है। अब 24 घंटे में सभी इनकम टैक्स रिटर्न प्रोसेस होंगे और तुरंत रिफंड दिए जाएंगे।

टीडीएस में भी राहत

मिडल क्लास यानी मध्यम वर्ग को सरकार ने एक और बड़ी राहत का ऐलान किया है। अब तक बैंक और पोस्ट ऑफिस में जमा राशि पर टीडीएस में छूट सिर्फ 10 हजार तक ही मिलती थी। केंद्र सरकार ने बचत को बढ़ावा देने के लिए और जमाकर्ताओं को राहत देने के लिए एक और बड़ा ऐलान किया। गोयल ने कहा- अब बैंक और पोस्ट ऑफिस डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स (टीडीएस) में छूट 10 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपए कर दी गई है। अगर 2.40 लाख रुपए तक किराया मिलता है तो भी टीडीएस नहीं देना होगा।

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!