MP में फिर एक टाइगर की संदिग्ध मौत: 12 दिनों तक पड़ा रहा शव, STF करेगी मामले की जांच

भोजपुर (रायसेन)। मध्य प्रदेश में बाघों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बाद एक बाघ की मौत की खबर सामने आ रही है. ताजा मामला रायसेन जिले से सामने आया है. जहां संदिग्ध हालत में फिर एक टाइगर की मौत हो गई. जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया है. इस मामले की जांच STF करेगी.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना औबेदुल्लागंज के चिकलोद रेंज की आशापुरी बीट की है. जहां आज रविवार को संदिग्ध हालत में टाइगर शव मिलने से वन अमले में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही टीम सीसीएफ, डीएफओ सहित 150 वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया. इधर, मौके पर पहुंची डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया.टाइगर का शव 12 दिन पुराना बताया जा रहा है. 12 दिनों तक जिम्मेदार इस मामले से बेखबर रहे. यह कहना उचित होगा कि यह वन अमले की लापरवाही है. बाघ के शिकार की खबरों को लेकर विभाग ने पोस्टमार्टम के बाद STF को जांच सौंपी है. भोपाल से सटे औबेदुल्लागंज वन मंडल में एक साल में पांच बाघों की मौत चुकी है. जो कि एक गंभीर मामला है. आकड़ों के मानें तो 22 जून 2023, 17 अक्टूबर 2023, 16 दिसंबर 2023, 10 मार्च 2024 और 14 जुलाई 2024 को मिलाकर एक साल में पांच बाघों की मौत हो चुकी है.

  • सम्बंधित खबरे

    बुधनी में जुटेगी मोहन-शिव की जोड़ी: विजयपुर में शर्मा-तोमर करेंगे कमाल, उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी तय होने के बाद जीत दिलाने के जमीनी समीकरण

     भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव को लेकर पिक्चर साफ होने के साथ ही सत्ताधारी पार्टी की चुनावी जमावट की तस्वीर भी साफ हो गई है. बुधनी में जीत का अंतर…

    स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री नहीं कर पाए सीएम के संदेश का वाचन, फिर कलेक्टर ने पढ़ा, जानिए वजह

    रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रभारी मंत्री का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। जिसके चलते प्रभारी मंत्री, मुख्यमंत्री के संदेश का आधे समय तक की…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!