नई शिक्षा नीति: स्कूलों के तर्ज पर अब कॉलेजों में भी होगी PTM, बंक मारा तो App के जरिए घरवालों को मिलेगी सूचना

स्कूलों के तर्ज पर अब कॉलेजों में भी विद्यार्थियों की कमजोरी नियमित रूप से अभिभावकों को बताया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से महीने में दो बार अभिभावक शिक्षक बैठक (पीटीएम) करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही विद्यार्थी कॉलेज से बंक नहीं मार सकेंगे। इसकी रिपोर्ट एप के माध्यम से रोजाना अभिभावक को दी जाएगी।

उच्च शिक्षा निदेशालय ने नई शिक्षा नीति के तहत कॉलेज में भी पीटीएम व्यवस्था शुरु करने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिले के सभी कॉलेज के प्रधानाचार्य की ऑन लाइन बैठक बुलाई गई थी। इसमें निर्णय लिया गया है कि कॉलेज के नाम पर बंक मारने वाले विद्यार्थियों की रिपोर्ट मोबाइल एप के माध्यम से अभिभावक को दिया जाएगा।

इसके साथ ही अभिभावकों को बताया जाएगा कि उनका बच्चा कितने दिन कॉलेज में आया। किस क्षेत्र में उसने बेहतर किया और कहां उसे और सुधार की गुंजाइश है। इसके लिए 15 दिनों पर एक बैठक करने की योजना तैयार की है। इसके साथ ही कॉलेज की ओर से एक मोबाइल एप तैयार किया जाएगा। जिसमें कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के संबंध में तमाम जानकारियां होगी।
दरअसर कॉलेज में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चों के अभिभावकों को यह ही पता नहीं होता कि उनके बच्चे की पढ़ाई में क्या स्थिति है। कॉलेज के प्रधानाचार्य की प्राथमिकता रहेगी कि वह सभी को साथ लेकर चले, कक्षाएं नियमित रूप से लगे और विद्यार्थी अनुशासित रहे। वहीं, विद्यार्थियों के लिए रोजगार प्रेरक पाठ्यक्रम को भी पढ़ाया जाएगा। विद्या का केंद्र राजनीति का अखाड़ा ना बने इसका भी ध्यान रखा जाएगा।
स्कूल के तर्ज पर अब कॉलेजों में भी पीटीएम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अभिभावक को विद्यार्थियों के संबंध में शैक्षणिक, खेलकूद की प्रोग्रेस रिपोर्ट एवं उनकी कमजोरी को बताया जाएंगा। इसके अलावा कई मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। – डॉ. सुनील कुमार, प्राचार्य, खेड़ी गुजरान महाविद्यालय

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!