ऐसे कृत्यों की कड़ी से कड़ी निंदा की जानी चाहिए, Donald Trump पर हुए हमले पर Rahul Gandhi ने दी तीखी प्रतिक्रिया

नयी दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश किये जाने पर रविवार को गहरी चिंता जतायी और कहा कि ऐसे कृत्यों की कड़ी से कड़ी निंदा की जानी चाहिए। पेनसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान हुए हमले में कान के ऊपरी हिस्से में गोली लगने से ट्रंप (78) घायल हो गए। सीक्रेट सर्विस के एक सदस्य ने हमलावर को मार गिराया।

यूएस सीक्रेट सर्विस’ ने बताया कि शनिवार को एक संदिग्ध हमलावर ने पेनसिल्वेनिया के बटलर में रैली स्थल के बाहर एक ऊंचे स्थान से मंच की ओर कई गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली ट्रंप के दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में लगी। हमलावर ने रैली में एक दर्शक की हत्या कर दी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सीक्रेट सर्विस के एजेंट ट्रंप को तुरंत वहां से निकालकर मंच के पीछे ले गए। ट्रंप के दाहिने कान से खून निकलते देखा गया।

राहुल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश किये जाने से काफी चिंतित हूं। ऐसे कृत्यों की कड़ी से कड़ी निंदा की जानी चाहिए।’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ट्रंप के शीघ्र एवं पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना भी की।

I am deeply concerned by the assassination attempt on former US President Donald Trump.

Such acts must be condemned in the strongest possible terms.

Wishing him a swift and complete recovery.— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 14, 2024

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!