‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत इंदौर के रेवती रेंज में शहर 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य,अमित शाह ने लगाया एक पेड़

प्रधानमंत्री मोदी की पहल ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत इंदौर के रेवती रेंज में शहर 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी मां के नाम पौधरोपण किया। आज विभिन्न संगठन, संस्थान और शहरवासी शाम छह बजे तक 11 लाख पौधे लगाएंगे और इंदौर विश्व रिकार्ड बनाएंगे।

शाह बोले- अब इंदौर हरियाली के नाम से भी जाना जाएगा
इस मौके पर बीएसएफ की रेवती रेंज में आयोजित समारोह में मंत्री शाह ने कहा कि इंदौर सफाई, स्वाद, सभागिता के लिए जाना जाता है। अब इंदौर हरियाली के नाम से भी जाना जाएगा। इंदौर स्मार्ट, मेट्रो सिटी बन चुका है। अब ग्रीन सिटी के नाम से जाना जाएगा। शाह ने कहा कि ये अभियान सरकारी समारोह नही है। समाज इस अभियान से जुड़े है। प्रधानमंत्री मोदी के एक पेड़ मां के नाम के नारे को देशवासियों से जन आंदोलन बना दिया। मंत्री शाह ने कहा कि पर्यावरण की चिंता विश्व को है। ओजन लेयर में बड़े-बड़े छेद हो गए हैं।

मध्य प्रदेश देश का फेफड़ा
मध्य प्रदेश देश का फेफड़ा है। यह देश को आक्सीजन देता है। इस प्रदेश में 30 परसेंट वन क्षेत्र है। पूरे देश का 12 परसेंट ग्रीन कवरेज इस प्रदेश में है। मंत्री शाह ने कहा कि मैं चुनाव के बाद पहली बार प्रदेश में आया है। इस प्रदेश की जनता ने 29 सीटें मोदी जी की झोली में डाली। प्रदेश की मोहन सरकार अच्छे काम कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि के क्षेत्र में कई योजनाएं लागू की हैं।

सीएम ने कहा पेड़ लगाना सबसे बड़ा पुण्य 
इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इंदौर जो करता है अलग हटके करता है। इसलिए इंदौर की देश में अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि मालवा के लिए कहावत थी कि मालव माटी गहन गंभीर, पग पग रोटी डग डग नीर, लेकिन काल के प्रवाह में मालवा से पेड़ कम होते गए, लेकिन अब इंदौर ने मालवा का पुराना स्वरूप लौटने का ठाना है। पेड़ लगाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है।

हम साल 51 लाख इंदौर में पेड़ लगाएंगे
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन का इंदौर ने अख्तियार किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा किया। अब इंदौर ग्रीन सिटी के रूप में उभरेगा। हम साल 51 लाख इंदौर में पेड़ लगाएंगे। इंदौर ग्रीन कवरेज में 17 वें नम्बर पर है। पांच साल में पहले नंबर पर होंगे।

मां के नाम अमित शाह ने लगाया पौधा

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पौध लागते हुए कहा कि इंदौर में विश्व रिकार्ड बनाने के लिए जुटी जनता। अब तक पांच लाख पौधे लग चुके है। आसाम सरकार का एक दिन में सबसे ज्यादा 9 लाख 26 हजार पौधे लगाने का विश्व रिकार्ड है। इंदौर में 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।

इंदौर विश्व रिकार्ड बनाएगा
शहर के विभिन्न संगठन, संस्थान व शहरवासी शाम छह बजे तक 11 लाख पौधे लगाएंगे और इंदौर विश्व रिकार्ड बनाएगा। अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा पौधे लगाने का रिकार्ड आसाम सरकार के नाम पर है। वहां एक दिन में 9 लाख 26 हजार पौधे लगाए गए है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!