राधिका और अनंत ने दो पीठों के शंकराचार्य महाराज का लिया आशीर्वाद, PM ने भी लिया आशीष

भारत के सबसे अमीर कारोबारियों में से एक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से हो गई है। 12 जुलाई को अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंध गए। अब अंबानियों के खानदान की शादी थी तो बड़ी-बड़ी हस्तियों का जमावड़ा लगना तो आम बात थी। दोनों की शादी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम दिग्गज शामिल हुए। वहीं, नए जोड़े ने द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज और ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया।

पैर छूकर लिया आशीर्वाद
जियो वर्ल्ड सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हुई। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के विशेष आमंंत्रण पर दोनों महाराज यहां पहुंचे थे। द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज और ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के समारोह स्थल पर पहुंचते ही नीता और मुकेश ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उनका स्वागत किया।

विधि-विधान के अनुसार, दोनों शंकराचार्य महाराज की चरण पादुका की पूजा की गई। ज्योतिर्मठ बदरिकाश्रम के शंकराचार्य महाराज ने आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भी पूज्यपाद शंकराचार्य महाराज से आशीर्वाद लिया। साथ ही अनेकों भक्तों ने शंकराचार्य महाराज से आशीर्वाद लिया। 

पीएम मोदी से लिया आशीर्वाद
प्रधानमंत्री के शादी समारोह में पहुंचने के बाद मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने उन्हें अपने बेटे और बहू राधिका से मिलवाया। अनंत और राधिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। न केवल अनंत और राधिका बल्कि उनके बाद मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका अंबानी ने भी पीएम मोदी के पैर छुए।

ममता, अखिलेश और ठाकरे भी हुए शरीक
अनंत और राधिका की शादी में न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बल्कि अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल भी शामिल हुई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी अपनी पत्नी और बेटे के साथ शादी में पहुंचे। ममता बनर्जी और लालू प्रसाद यादव भी शादी में शामिल हुए।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!