Anant-Radhika की शादी में शाहरुख खान ने फिर जीता सभी का दिल, अमिताभ-जया बच्चन के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

12 जूलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की लैविश वेडिंग हो गई है. इस शादी में बॉलीवुड के कई सितारों ने शामिल होकर धमाल मचा दिया है. शादी की फोटोज और वीडियोज पूरे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इसी में शाहरुख खान का भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सभी का दिल जीत लिया है.

शाहरुख खान के संस्कारों की विदेशों में भी हो रही तारीफ

दरअसल सोशल मीडिया फैन पेज पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का कई वीडियो सामने आया है. उनमें से एक वीडियो शाहरुख खान का भी है, जिसको देखने के बाद अभिनेता के संस्कारों की तारीफ देश-विदेश तक हो रही है. सिर्फ इतना ही नहीं फैंस भी शाहरुख खान पर बार-बार प्यार लुटा रहे हैं और जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं.

अमिताभ के झुककर छुए पैर

सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान ने ऑलिव ग्रीन कलर की शेरवानी पहन रखा है और सबसे पहले साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत से मुलाकात करते हैं. वह उनके पास में बैठी रजनीकांत की पत्नी को भी प्रणाम करते हैं. इसके बाद किंग खान क्रिकेट के लीजेंड सचिन तेंदुलकर से मुलाकात करते हैं.

वहीं, तभी दूसरी तरफ से अमिताभ बच्चन आ रहे थे. शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन को देखते ही उनको प्रणाम किया और झुककर बिग बी के पैर छूए और आशीर्वाद लिया. इसके बाद शाहरुख ने जया बच्चन के भी पैर छूए. जया ने शाहरुख को आशीर्वाद दिया.

वायरल होने के बाद से किंग खान का यह वीडियो जमकर चर्चा में आ गया है. शाहरुख खान की बातचीत के ये कुछ ऐसे पल थे जो शायद ही कभी भूले जाएं. इस मुलाकात से वहां उपस्थित लोग और फैंस किंग खान की जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, ‘इतना बड़ा एक्टर है, ये इतना रुतबा कौन नहीं जानता इनको…पर जहां सब ईगो में रहकर मैं क्यों जाऊं करते हैं वहां ये सबसे जाकर मिल रहे हैं’.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!