अनंत-राधिका ने पैर छूकर लिया पीएम मोदी का आशीर्वाद; कई दिग्गज भी पहुंचे

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में धूमधाम से की गई। इस ग्रैंड वेडिंग में कई सेलेब्स शामिल हुए। आज जियो वर्ल्ड सेंटर में अनंत और राधिका की शादी की आशीर्वाद सेरेमनी है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर-वधु को आशीर्वाद देने 8:30 बजे पहुंचे। वे यहां डिनर भी करेंगे।

अंबानी परिवार ने पीएम मोदी का किया भव्य स्वागत

मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता ने नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी जब समारोह हॉल में आए तब हरे रामा..हरे कृष्णा भजन चल रहा था। पीएम मोदी हाथ जोड़े हुए आगे बढ़ रहे थे। मुकेश अंबानी नरेंद्र मोदी के साथ-साथ चल रहे थे। वहीं, एनएसजी के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ पीएम मोदी के आसपास बने हुए थे, और सुरक्षा घेरा बनाए हुए थे। वह अनंत और राधिका के पास गए। दोनों ने पैर छूकर पीएम मोदी से आशीर्वाद लिया।

आशीर्वाद सेरेमनी में अन्य हस्ती भी हुए शामिल

वर-वधू को आशीर्वाद देने के बाद प्रधानमंत्री मोदी समारोह में आए गणमान्य लोगों से मिलते हुए भजन सुनने के लिए बैठ गए। पीएम मोदी के अलावा आशीर्वाद सेरेमनी में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहिद कपूर और माधुरी दीक्षित समेत देश-विदेश की मशहूर हस्तियों ने शिरकत की।

इस दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजीत पवार भी इस समारोह में शामिल हुए।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!