कश्मीर में शहीद हुए सेना के जवान की अंत्येष्टि अकोला में होगी

अकोला। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए सेना के जवान प्रभाकर जंजाल का अंतिम संस्कार महाराष्ट्र के अकोला जिला स्थित उनके गांव में आठ जुलाई को होगा। जिले के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को दो स्थानों पर मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए और दो जवान भी शहीद हुए। कुलगाम के फ्रिसल चिन्नीगाम इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान सेना के जवानों के साथ झड़प में जंजाल (26) शहीद हो गए। 

अकोला के तहसीलदार ने बताया कि सोमवार को प्रभाकर के पैतृक गांव मोरगांव भाकरे में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। उन्होंने बताया कि उनके शहीद होने की खबर पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अधिकारी ने बताया कि जंजाल 2019 में भारतीय सेना में भर्ती हुए और 2020 से वह द्वितीय महार रेजीमेंट में थे। उन्होंने बताया कि वह पहले मणिपुर में तैनात थे और अब वह चार माह पूर्व से कुलगाम जिले में भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (विशेष दस्ते) का हिस्सा थे। अधिकारी ने बताया कि जंजाल ने कुछ महीने पहले ही विवाह किया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!