सूरत शहर में छह मंजिला इमारत ढही; जान गंवाने वालों का आंकड़ा सात हुआ, 12 घंटे से राहत-बचाव कार्य जारी

गुजरात के सूरत शहर के पाल इलाके में शनिवार दोपहर छह मंजिला आवासीय इमारत ढह गई। हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि इमारत ढहने के तुरंत बाद एक महिला को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि पूरी रात चले बचाव अभियान में सात लोगों के शव निकाले गए हैं। घटना दोपहर में करीब दो बजकर 45 मिनट पर हुई थी।

12 घंटे से ज्यादा समय से बचाव अभियान जारी
गहलोत ने बताया कि जब ये हादसा हुआ तो उस वक्त इमारत में रहने वाले कई लोग काम पर गए थे और कई लोग रात की शिफ्ट के बाद इमारत में सो रहे थे, जो फंस गए। उन्होंने बताया कि 12 घंटे से ज्यादा समय से बचाव अभियान जारी है। हम अभी भी मलबा हटाने का काम कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कह मलबे के नीचे अभी भी कुछ लोग दबे हो सकते हैं।

पांच फ्लैटों में लोग रहते थे
उन्होंने कहा कि इमारत का निर्माण 2016-17 में हुआ था। यहां करीब पांच फ्लैटों में लोग रहते थे। इनमें से ज्यादातर इसी क्षेत्र के कारखानों में काम करने वाले लोग थे। जब बचाव कार्य शुरू हुआ तो हमें फंसे हुए लोगों की चीखें सुनाई दीं। हमने मलबे से एक महिला को निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया। बाद में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। इसके बाद रात भर में छह और शव निकाले गए।

इमारत काफी जर्जर हो गई थी
मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि इमारत काफी जर्जर हो गई थी और प्रशासन ने इसे खाली करने के लिए नोटिस भी दे दिया था, लेकिन फिर लोग इसमें रह रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कुछ घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस और बाकी टीमें बचाव अभियान चला रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!