एमपी सड़क हादसे में एक मासूम की मौत, 9 घायल: खंडवा में कार और बस की भिड़ंत, पांढुर्णा में ट्रक ने स्कूली वैन को मारी टक्कर

पांढुर्णा। मध्य प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। खंडवा में कार और बस की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक मासूम की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल है। इधर, छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में ट्रक ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी। इस घटना में 7 बच्चे जख्मी हो गई। जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खंडवा में मासूम की मौत, माता-पिता घायल
खंडवा के देवला गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां कार और बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके माता-पिता की गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना की जानकारी मिलते ही मुंदी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि परिवार करौली से इंदौर जा रहा था। इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

पांढुर्णा में स्कूल वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 घायल
पांढुर्णा में शुक्रवार शाम करीब 6 बजेमोहि घाट के फोरलेन हाईवे पर ट्रक ने स्कूल वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कुल 7 बच्चे घायल हुए हैं। तीन को नागपुर रेफर किया गया है। बाकी 4 का इलाज सिविल अस्पताल में किया जा रहा है। गंभीर घायल बच्चों में यश पिता बबन बुवाडे, अमोल धोंडी और देवांशु बड़नगरे को नागपुर रेफर किया गया है। वहीं सांनवी पिता बालू कौशिक (3), हर्ष पिता बालू कौशिक (6), हार्दिक कौशिक (9) और नवांश ढोंढी का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। सभी स्कूल बच्चे बैतूल जिले के मुलताई तहसील के खांबारा के निवासी हैं। जो तिंगाव की सियाराम इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    मप्र के 16 निगमों में 4000 जगह अवैध प्लॉटिंग, लाखों खरीदार फंसे,नगरीय विकास विभाग की रिपोर्ट में खुलासा..

    अवैध कॉलोनियों को लेकर सरकार की सख्ती के तमाम दावों के बीच यह खबर चौंकाने वाली है। मप्र के 16 नगर निगम क्षेत्रों में ही 4 हजार से अधिक जगह…

    मुस्लिम युवती ने किया प्रायश्चित हवन, हिंदू धर्म अपनाकर बदला नाम, मंदिर में रचाई शादी

    महाराष्ट्र के मलकापुर की एक मुस्लिम लड़की ‘सुमैया खान’ ने मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के महादेवगढ़ मंदिर में हिंदू धर्म अपनाया। उसने यहां एक खास पूजा की, जिसे प्रायश्चित…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!