Prime Minister Modi के पिता पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता Pawan Kheda की पुनरीक्षण याचिका खारिज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिता पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की पुनरीक्षण याचिका को यहां की एक एमपी/एमएलए अदालत ने बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया।

पुनरीक्षण याचिका मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम), लखनऊ द्वारा पांच जनवरी, 2024 को पारित आदेश के खिलाफ दायर की गई थी। सीजेएम अदालत ने मामले में खेड़ा को क्लीन चिट देने से इनकार कर दिया था।एमपी/एमएलए अदालत के विशेष न्यायाधीश हरबंस नारायण ने खेड़ा की याचिका खारिज करने का आदेश पारित किया। अदालत के समक्ष प्रतिवादी ने दलील दी कि खेड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी के पिता का नाम ‘‘दामोदर दास मूलचंद मोदी’’ के स्थान पर ‘‘नरेंद्र गौतम दास मोदी’’ का उल्लेख किया था।

अदालत को सूचित किया कि इस संबंध में 20 फरवरी, 2023 को वाराणसी के कैंट थाने और लखनऊ के हजरतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। इनके अलावा 22 फरवरी 2023 को असम के हाफलॉन्ग पुलिस थाना में भी इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

अदालत को सूचित किया गया कि विभिन्न थानों में दर्ज प्राथमिकी को खेड़ा ने उच्चतम न्यायालय चुनौती दी थी और शीर्ष अदालत ने 20 मार्च 2023 को मामले में दर्ज सभी प्राथमिकियों को लखनऊ के हजरतगंज थाने में स्थानांतरित कर दिया था।

पुलिस ने सीजेएम,लखनऊ की अदालत में खेड़ा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। एमपी/एमएलए अदालत को यह भी बताया गया कि खेड़ा ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के समक्ष आरोप-पत्र और प्राथमिकी रद्द करने के लिए भी एक याचिका दायर की है। एमपी/एमएलए अदालत ने मामला उच्च न्यायालय में लंबित होने का संज्ञान लिया और खेड़ा को कोई राहत नहीं दी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!