महाराष्‍ट्र: फडणवीस की हो सकती है उद्धव से मुलाकात, शिवसेना ने फिर लगाया आदित्‍य का पोस्‍टर

मुंबई: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections 2019) के बाद सरकार बनाने को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच जारी रस्‍साकशी के बीच मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की. वहां से लौटने के बाद फडणवीस आज बीजेपी के कोर नेताओं से मुलाकात करेंगे. इसी बैठक में महाराष्ट्र में बनने वाली सरकार पर बात होगी. इसके साथ ही कब शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मिला जाए ये भी तय किए जाने की उम्मीद है.
बैठक के बाद कौन सबसे पहले शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मिलने जाएगा और उसके पास राज्य में सरकार बनाने को लेकर क्या फॉर्मूला होगा, इस पर भी तैयारी की जाएगी. वैसे शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे आज सुबह दस बजे नादेड़ के दौरे पर जा रहे हैं. वहां पर बेमौसम बारिश के कारण खराब हुई फसलों का जायजा लेंगे और किसानों से बात करेंगे.
इसी तरह विपक्षी खेमे में सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद आज एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. एनसीपी की सहयोगी कांग्रेस पार्टी के नेताओं की भी बैठक हो सकती है. बताया जा रहा है कि इस बैठक में राज्य में बगैर बीजेपी के बनने वाली सरकार पर विचार मंथन होगा.
शिवसेना ने लगाया पोस्‍टर
इस बीच महाराष्ट्र चुनाव के बाद पूरे राज्य में सभी के मन में मुख्यमंत्री पद को लेकर सवाल उठ रहे हैं. भाजपा की और से देवेंद्र फडणवीस का नाम जाहिर किया गया है और शिवसेना की ओर से उनके युवा नेता आदित्य ठाकरे का. इसी को लेकर पूरा विवाद खड़ा नजर आ रहा है. दोनों ही पार्टियों के पक्षकारों की तरफ से आरोप-प्रत्‍यारोप का सिलसिला दो हफ्तों से चल रहा है. इस बार शिवसेना ने मानों ठान लिया है कि मुख्यमंत्री कोई शिवसैनिक ही होगा. शिवसेना की ओर से देर रात पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गई है. पोस्टर लगाने से पहले सेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे भी उद्धव ठाकरे से मिलने मातोश्री पहुंचे थे. क्या पोस्टर और मुलाकात द्वारा शिवसेना अपने 50 -50 के फॉर्मूले को लेकर बीजेपी को झुका पाएगी? यह देखने वाली बात होगी.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!