जज के घर चोरी, चोर ने खाना बनाकर खाया और फिर कैश और जेवरात ले उड़ा

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में अब जज के घर भी सुरक्षित नहीं हैं. जहां एक न्यायाधीश के घर पर चोर ने दिनदहाड़े धावा बोल दिया और कैश-जेवरात चुरा ले गया. हैरानी वाली बात यह कि चोर ने घर में खाना बनाया और खाया, फिर आराम भी किया. हालांकि, इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, जावरा नगर के मंशापूर्ण क्षेत्र में स्थित एडीजे न्यायाधीश उषा तिवारी के बंगले में दिनदहाड़े चोर ने वारदात को अंजाम दिया है. सूत्रों के अनुसार, न्यायाधीश बाहर गई हुई है. बंगले पर गार्ड तैनात था, लेकिन वह भी कहीं गया हुआ था. बुधवार दोपहर 12 से 4 बजे के बीच चोर बंगले में घुसा और काफी देर तक वहां रहा. उसने घर मे रुपये और जेवर तलाश किए.

हैरानी वाली बात यह कि चोर ने खाना बनाकर खाया और कुछ समय आराम भी किया. इसके बाद वह करीब एक हजार रुपये और चांदी की बिछिया लेकर भाग निकला. शाम को पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने चोर की तलाश शुरू की. जावरा शहर थाना पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी चेक का चोर की तलाश करने में जुटी हुई है. इस मामले में जिले का कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है.

  • सम्बंधित खबरे

    मध्यप्रदेश को बनाएंगे मिल्क केपिटल: CM डॉ मोहन ने रतलाम को दी 246 करोड़ की सौगात, 113 करोड़ की पेयजल योजना की घोषणा

    राजगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। आज प्रदेश का हर कोना विकास कार्यों से सज-संवर रहा है। हम…

    रेप के आरोपी पूर्व तहसीलदार को बड़ी राहत: जिला कोर्ट ने शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत की मंजूर, महिला ने लगाए थे गंभीर आरोप 

    ग्वालियर। ग्वालियर जिला कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी पूर्व तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत मंजूर की है। तहसीलदार के वकील द्वारा कोर्ट में पेश की गई जमानत याचिका के दौरान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!