हाथरस में सत्संग बना श्मशान : ‘भोले बाबा’ के प्रवचन में जानिए कैसा हुआ हादसा, मौतों का जिम्मेदार कौन?

हाथरस. उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में ‘भोले बाबा’ के सत्ससंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया. हादसे में 134 लोगों की मौत हो गई है. हाथरस में 107 और एटा में 27 लाशें अब तक गिनी जा चुकी हैं. वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. राहत कार्य में लगे लोगों का कहना है कि मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है. अभी भी पंडाल में कुछ लोगों के दबे होने की खबर है.

सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में ‘भोले बाबा’ के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई. हादसे में प्रशासन की लापरवाही बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार सत्संग में सुरक्षा की समुचित व्यवस्था नहीं थी. क्षमता से ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सत्संग खत्म होने के बाद बाहर निकलने की जल्दबाजी में भगदड़ मच गई. देखते ही देखते स्थिति खराब हो गई और लोग एक-दूसरे के नीचे दब गए. भगदड़ में कई बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई.

जानिए कैसे मची भगदड़

बहुत देर तक घटनास्थल पर कोई राहत बचाव कार्य शुरू नहीं हुआ था. मृतकों के परिजनों ने कहा, ‘पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते ये भयावह हादसा हुआ है. रात से जाम लगा हुआ था. जैसे ही जाम पुलिस ने खुलवाया, भगदड़ मच गई.’ जानकारी के मुताबिक, प्रवचन खत्म होने के बाद भोले बाबा उर्फ सरकार हरि की गाड़ी के पीछे श्रद्धालु भागे थे. सरकार हरि के वापस जाने के दौरान श्रद्धालु भागे थे. श्रद्धालु बाबा के पैर छूने और आशीर्वाद लेना चाह रहे थे. इस वजह से भगदड़ मच गई.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!