हाथरस सत्संग : भगदड़ के बाद बाबा फरार, तलाश में जुटी पुलिस, कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ भी होगी FIR

हाथरस. उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में ‘भोले बाबा’ के सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई. भगदड़ मचने से हाहाकार मच गया. यहां लाशें बिछ गई. अब तक 134 महिलाएं और बच्चे मारे गए हैं. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. हादसे के बाद से बाबा फरार है. पुलिस तलाश में जुटी हुई है. वहीं आयोजकों के खिलाफ भी एफआईआर और कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.

सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में ‘भोले बाबा’ के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई. बाबा का नाम है विश्व हरि भोले बाबा बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह पहले यूपी पुलिस में काम कर चुका है. घटना के बाद से बाबा लापता है. भारी संख्या में मौतों के बाद भी बाबा का अभी तक कोई बयान नहीं आया है. डीएम और एसपी घटना के बाद के हालत ठीक से नियंत्रित और राहत बचाव के कार्य ठीक से नहीं कर पाए. एटा, हाथरस के अस्पतालों में लाशें पड़ी हुई हैं. बताया जा रहा है कि चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी हाथरस आ रहे हैं, ये अभी रास्ते में हैं.

हेल्पलाइन नंबर जारी

हाथरस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जानकारी ले रहे हैं. प्रशासन बाबा और आयोजन समिति पर एफआईआर और कार्रवाई कर सकता है. हादसे के बाद नारायण साकार विश्व हरि के नाम से प्रसिद्ध भोले बाबा का सत्संग फरार हो गया है. जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 0572-2227041,42 जारी किया है.

DM ने कहीं ये बात

जिलाधिकारी आशीष कुमार ने परमिशन के मुद्दे पर कहा कि एसडीएम सिकंदराराऊ द्वारा परमिशन दी गई थी. प्राइवेट कार्यक्रम था. कानून व्यवस्था और सुरक्षा की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की थी. अंदर उनके द्वारा व्यवस्थाएं की गई थी. उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित की गई है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!