मौत का दरबार: हाथरस हादसे की कहानी, चश्मदीदों की जुबानी, बिखरी पड़ी लाशें, सुनकर कांप जाएगी रूह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हाथरस में ‘भोले बाबा’ के नाम से मशहूर नारायण साकार हरि के सत्संग के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। सिकंदराराऊ थाने के फुलवरिया में सत्संग में भगदड़ मचने से लगभग 150 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस दुखद घटना के बाद चश्मदीदों ने इस हादसे की जो कहानी बताई है, उसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। रोते-बिलखते लोग अपने परिवार के सदस्यों का शव ढूंढने के लिए अस्पताल में इधर से उधर भटकते हुए दिखे। कई लोगों ने आरोप भी लगाया कि अस्पताल में सिर्फ एक डॉक्टर के भरोसे इतने सारे लोगों का इलाज चल रहा है। सुनिए इस हादसे की पूरी कहानी उन लोगों की जुबानी जिन्होंने इस घटना को अपनी आंखों के सामने होते हुए देखा।

भगदड़ के बाद एक के एक ऊपर गिरे लोग

हाथरस सत्संग में हुए हादसे की चश्मदीद एक महिला ने बताया कि सत्संग खत्म होने के बाद लोगों में अचानक भगदड़ मच गई। लोग तेजी से भागने लगे और जान बचाने के लिए एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे। लोगों ने खींच खींचकर उन्हें वहां से निकाला।

ट्रामा सेंटर में लगा लाशों का ढेर

मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया कि हाथरस के ट्रॉमा सेंटर सिकंदराऊ पर लाशों का ढेर लगा है। सिर्फ एक डॉक्टर मौजूद है। सत्संग स्थल से जो यहां आ रहा है, उसे रेफर कर दिया जा रहा है। न अस्पताल में ऑक्सीजन है और न ही कोई व्यवस्था है। पुलिस ने एक बंद रोड था जिसमें जाम लगा हुआ था, इसे देर रात खुलवा दिया। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। 

चश्मदीद ने बताई दर्दनाक दास्तां

हादसे की चश्मदीद ज्योति ने बताया कि हम लोग सत्संग में गए। सत्संग में भारी भीड़ थी और निकलने के लिए जगह ही नहीं थी तो खेत की तरफ से निकलने की कोशिश कर रहे थे। वहां बहुत सारी बाइक खड़ी थी। यहां धक्का-मुक्की हो गई और पांव रखने के लिए जगह भी नहीं थी। अचानक हम जमीन पर गिर गए और लोग हमारे ऊपर से जाने लगे। यहां बहुत लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। 

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!