राहुल गांधी के बयान पर बवाल: कल MP में होगा प्रदर्शन, हिंदू संगठन फूंकेगा पुतला, चक्काजाम कर जताएंगे विरोध

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा में दिए गए बयान पर बवाल मच गया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़े प्रदर्शन की तैयारी की है। कल मध्य प्रदेश में सभी जिला मुख्यालयों में विरोध किया जाएगा। प्रदेश संगठन कल राहुल गांधी का पुतला फूंकेंगे। साथ ही जगह-जगह पर चक्काजाम कर बयान का विरोध करेंगे।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने दिल्ली में संयुक्त बैठक की। इस दौरान मीटिंग में प्रदर्शन और आंदोलन की रूपरेखा को लेकर
मंथन किया गया। प्रदेश स्तरीय से लेकर जिला तक के वीएचपी और बजरंग दल के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।

कल MP में होगा प्रदर्शन
इस दौरान प्रदेश संगठन ने बड़ा निर्णय लिया है। कल सुबह 11 बजे मध्य प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया जाएगा। हिंदू संगठन राहुल गांधी का पुतला फूंकेंगे। प्रदेशभर में जगह-जगह चक्काजाम किया जाएगा। दरअसल, सोमवार 1 जुलाई को संसद सत्र के दौरान लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने हिंदू समुदाय को लेकर ऐसा बयान दिया जिससे बवाल मच गया।

राहुल गांधी ने कही थी ये बात
राहुल ने भगवान शिव की एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि शिव जी की फोटो देखिए, त्रिशूल जमीन में गढ़ा है। वह अहिंसा की बात करते हैं। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि ‘जो लोग अपने आप को हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा, हिंसा, हिंसा… नफरत, नफरत, नफरत… असत्य, असत्य, असत्य… और फिर बीजेपी सांसदों की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप हिंदू हो ही नहीं। इस बयान के बाद देशभर की सियासत गरमा गई है। जगह-जगह राहुल गांधी के बयान का विरोध किया जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!