मध्य प्रदेश शासन के आदेश के बाद आज से बालसमुद की परिवहन जांच चौकी हुई बंद

इंदौर : परिवहन जांच चौकियों का संचालन बंद करने के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश के बाद देर रात से सेंधवा के समीप बालसमंद बैरियर पर परिवहन जांच चौकी को बंद कर दिया गया है। अब यहां नई कार्यप्रणाली लागू की जाएगी।

रविवार देर रात से बैरियर का संचालन बंद होने के बाद वहां वाहन बिना रोक-टोक और दस्तावेजों की जांच के बिना आराम से बैरियर से गुजर रहे है।दिन और रात को हमेशा सैंकड़ो वाहनों से भरी रहने वाली बेरियर चौकी सोमवार को बिलकुल सुनसान हो गई। भारी वाहन सहित निजी वाहन यहां बिना किसी जांच और रोक-टोक के वाहन बेरियर से गुजर रहे हैं। वाहन चालक परिवहन जांच चौकी बंद होने के खुश हैं। इंदौर से मुंबई जा रहे इस्लाम खान ने बताया की बेरियर बंद होने से समय बचेगा पहले एक घंटे तक लाइन में खड़े रहना पढ़ता था। इसके अतिरिक्त कोई रोक टोक न होने से टेंशन भी नही है।मानपुर से धूलिया जा रहे ड्राइवर सुनील शिंदे ने बताया की बेरियर बंद होने से हमारे लिए खुशी की खबर है। यहां पहले अधिकारी कागजों की जांच में काफी समय लगाते थे परंतु वैसा अब नहीं होगा। सरकार के फैसले से बहुत खुशी है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने परिवहन जाँच चौकियों में गुजरात पैटर्न पर व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों पर अमल भी प्रारंभ हो गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!