एमपी कांग्रेस में होगी बड़ी सर्जरीः करारी हार को लेकर पोस्टमार्टम ! कमलनाथ और दिग्विजय को दिल्ली में दी जा सकती है जिम्मेदारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की करारी हार को लेकर 2 दिनों की समीक्षा के बाद अब बड़ी सर्जरी होगी। फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने दो दिनों तक नेताओं से की वन टू वन चर्चा की है। नेताओं से फीडबैक के बाद बड़े फैसले लिए जाएंगे। इसी कड़ी में पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को दिल्ली में जिम्मेदारी दी जा सकती है। एमपी में युवाओं को फ्री हैंड देने के लिए वरिष्ठ नेताओं को दूर किया जाएगा।

फैक्ट फांइडिंग कमेटी को संगठन और नेतृत्व की कमजोरी की भी शिकायत मिली है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के पास ब्राह्मण, क्षत्रिय और दलित प्रभावी चेहरे नहीं है। दलबदल को लेकर भी नेताओं की तरफ से शिकायत हुई है। पार्टी छोड़ते वक्त नेताओं को समझाने वाला कोई नहीं था। अलग-अलग वर्ग के नेताओं को जल्द मौका देकर आगे लाया जाएगा। जल्द ही विधायकों से भी फैक्ट फाइंडिंग कमेटी मुलाकात करेगी। जुलाई के अंतिम हफ्ते में एआईसीसी (AICC) को कमेटी रिपोर्ट सौंपेगी। बता दें कि मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के कारणों को जाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर गठित फैक्ट फांइडिंग कमेटी के तीन सदस्यों ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नेताओं से चर्चा की है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!