पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में उमड़ा जन सैलाब, भारी बारिश में भींगते हुए लोगों ने लिया शिव पुराण कथा का आनंद, भीड़ इतनी कि पंडाल पड़ गया छोटा

 विदिशा। कहते हैं कि जब व्यक्ति को ईश्वर से प्रेम होता है तो वह सब कुछ भूल जाता है। आज ऐसा ही एक नजारा विदिशा में देखने को मिला। कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा राधा रानी से लेकर ताप्ती नदी को लेकर दिए गए बयान से विवादों में घिरे हैं। लेकिन इसका उनकी कथा सुनने वालों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। आज लाखों लोग शिव पुराण कथा का आनंद लेने पहुंचे। इस दौरान भारी बारिश शुरू हो गई। लेकिन पंडाल के बाहर खड़े लोग पानी में भींगते हुए कथा का रसपान करते दिखाई दिए। दरअसल आज विदिशा बाईपास पर प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का प्रथम दिवस था। बारिश का मौसम चल रहा है। ऐसे में प्रशासन ने भी कथा स्थल पर अच्छे इंतजाम किए थे। लेकिन कथा के पहले दिन यह उम्मीद नहीं थी कि इतनी अधिक संख्या में भीड़ इकट्ठा हो जाएगी। 

आज पंडाल के बाहर लाखों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और कथा शुरू होते ही जोरदार बारिश शुरू हो गई। ऐसे में श्रद्धालु खुद को कथा का आनंद लेने से रोक नहीं पाए। फिर क्या, तेज बारिश के बीच भोलेनाथ की कथा सुनने में श्रद्धालु ऐसे आनंदित हो गए कि बरसात की बौछार का उन पर कोई असर ही नहीं हो रहा था। 

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    न्यायिक मजिस्ट्रेट का 9 साल का बेटा लापता: कुछ घंटों बाद मिला, परिजनों ने की थी इनाम की घोषणा

    विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में न्यायिक मजिस्ट्रेट का 9 साल का बेटा अथर्व भारके लापता हो गया। हालांकि कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। वह सांची…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!