शिवराज को दो मंत्रालय की जिम्मेदारी, कृषि के साथ पंचायती राज और ग्रामीण विकास भी संभालेंगे

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्रालय भी संभालेंगे। पहली बार केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेने के 23 घंटे बाद शिवराज सिंह को पीएम मोदी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

शिवराज सिंह चौहान मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्री रहे नरेन्द्र सिंह तोमर वाली भूमिका में आ गए हैं। नरेंद्र सिंह तोमर के पास भी कृषि विभाग के साथ ही पंचायती राज और ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी थी। अब ये दोनों ही विभाग शिवराज सिंह चौहान को सौंपे गए हैं।

मध्यप्रदेश के खाते में दूसरी बार कृषि विभाग की जिम्मेदारी
यह लगातार दूसरी बार है, जब मध्यप्रदेश से केंद्र में मंत्री को कृषि विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिवराज सिंह चौहान को जिन दो मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है। ये दोनों ही विभाग मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में नरेंद्र सिंह तोमर के पास थे।

आपको बता दें शिवराज सिंह चौहान को लेकर पहले से अनुमान लगाया जा रहा था कि उन्हें कृषि मंत्रालय दिया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके सीएम रहते मध्यप्रदेश ने कई बार कृषि उन्नत पुरस्कार मिला है। इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान को पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्रालय भी दिया गया है। आपको बता दें कि शपथ ग्रहण के 24 घंटे के अंदर ही विभागों का बंटवारा हो गया है।

किसको कौन सा मंत्रालय मिला

  • नितिन गडकरी – सड़क और परिवहन मंत्रालय
  • एस जयशंकर – विदेश मंत्रालय
  • अश्विनी वैष्णव – रेल मंत्रालय
  • राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्रालय
  • निर्मला सीतारमण – वित्त मंत्रालय
  • अमित शाह – गृह मंत्रालय
  • मनोहर लाल खट्टर – ऊर्जा मंत्रालय/ आवास और शहरी मंत्रालय
  • शिवराज सिंह चौहान – कृषि और पंचायत राज मंत्रालय
  • अजय टम्टा – सड़क परिवहन राज्यमंत्री
  • सर्वानंद सोनोवाल – पोर्ट शिपिंग
  • राम मोहन नायिडु – सिविल एविएशन
  • अपूर्ण देवी – वीमेन चाइल्ड डेवलेपमेंट
  • गजेंद्र सिंह – संस्कृति एवं पर्यटन विभाग
  • किरेज रिजूज  – संसदीय कार्य मंत्रालय
  • भूपेंद्र यादव –  पर्यावरण मंत्रालय
  • धर्मेंद्र प्रधान – शिक्षा मंत्रालय
  • जेपी नड्डा –  स्वास्थ्य मंत्रालय
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया –  उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास और दूरसंचार मंत्रालय
  • हरदीप सिंह पूरी – पेट्रोलियम मंत्रालय
  • अश्विनी वैष्णव – सूचना विभाग और रेल मंत्री

विदिशा से छठवीं बार सांसद चुने गए शिवराज
लोकसभा चुनाव में विदिशा से छठवीं बार सांसद चुने गए शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में भाजपा के सबसे कद्दावर नेता हैं। वह मध्यप्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला है। राजनीति में कदम रखने से पहले उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया था। चौहान छह बार विदिशा सीट से सांसद हैं, जहां से कभी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज जैसे नेता सांसद थे।प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभालने से पहले शिवराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!