साढ़े सात करोड़ रुपये की ठगी के मामले में आगरा का चर्चित ‘डिब्बा’ कारोबारी गिरफ्तार

फरीदाबाद (हरियाणा)। फरीदाबाद पुलिस ने लगभग सात करोड़ रुपये की ठगी के मामले में आगरा शहर के चर्चित ‘अवैध वायदा एक्सचेंज’ (डिब्बा) कारोबारी स्वदेश वर्मा उर्फ गागा को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-15 निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि चार जनवरी 2024 को सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर उनके खाते पर शेयर बाजार कारोबार में निवेश करने का एक लिंक आया जिस पर क्लिक करने के बाद उन्हें एक व्हॉट्सऐप समूह से जोड़ दिया गया।

उन्होंने कहा कि व्हॉट्सऐप समूह पर लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने के बाद युवती ने निवेश करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने कुल सात करोड़ 59 लाख रुपये निवेश कर दिए, लेकिन मुनाफा नहीं होने पर उन्हें खुद के ठगे जाने का अहसास हुआ। प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आगरा शहर के चर्चित अवैध वायदा एक्सचेंज (डिब्बा) कारोबारी स्वदेश वर्मा को नेपाल से गिरफ्तार किया है और रविवार को उसे जिले की अदालत में पेशकर न्यायिक हिरासत में लिया गया।

उन्होंने बताया कि गागा से पूछताछ की जा रही है और पुलिस टीम शनिवार को उसे आगरा भी लेकर गई जहां से साक्ष्य जुटाए गए। उन्होंने बताया कि छानबीन में पता चला कि गागा अन्य लोगों के साथ मिलकर आगरा से गिरोह संचालित करता था जिनकी तलाश की जा रही है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के तार चीन, दुबई और नेपाल से जुड़े हुए हैं।’’ उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!