माननीयों के “गांव चलो अभियान” पर सियासत: कांग्रेस ने कसा तंज, कहा- MP के मंत्री और विधायकों को AC कमरों की आदत, BJP बोली- जनता की सुनवाई जारी है

भोपाल। विधानसभा समेत लोकसभा चुनावों में मिली बीजेपी को मिली बंपर जीत का खुमार प्रदेश के माननीयों के सिर से उतरा नहीं है। जनता के लिए बड़ी राहत साबित होने वाली कवायद प्रदेश के मंत्रियों ने अब तक अपना वास्ता नहीं दिखाया। यहां बात सरकार और संगठन के उस फरमान की हो रही है, जहां मंत्रियों और विधायकों को गांवों में रात बितानी थी। इसे “गांव चलो अभियान” का नाम दिया गया।

छह माह पहले फरवरी में जारी इस फरमान पर एक मंत्री को छोड़ अब तक किसी भी मंत्री और विधायक ने किसी गांव में रात्रि विश्राम कर चौपाल नहीं लगाई। अभियान के तहत माननीयों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का फीडबैक भी लेना था। सरकार और संगठन की संयुक्त बैठकों में इस कवायद पर जोर देने की बात कही गई थी।

वहीं अब इस मामले पर कांग्रेस ने बीजेपी और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के माननीयों पर यदि केंद्रीय संगठन को भरोसा होता तो यूपी और बिहार के नेताओं की टीम चुनावी मैदान में न उतारनी पड़ती। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के विधायक और मंत्रियों को एसी के कमरों की आदत हो चुकी है। समस्याओं को लेकर जनता में भारी विरोध भी है। न तो महंगाई कम हुई, न गैस सिलेंडर सस्ता हुआ, न ही तीन हजार रुपये लाड़ली बहनों के खाते में आ रहे हैं। बेरोजगारी से युवा त्रस्त है जो दो करोड़ नौकरी के वादों का इंतजार कर रहा है। इन तमाम मुद्दों को लेकर जनता के विरोध से माननीय भाग रहे हैं। कांग्रेस ने दावा किया कि रिमोट कंट्रोल की इस सरकार में मंत्री-विधायक बेलगाम हैं।

उधर, बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता गुंजन चौकसे ने बताया कि विधानसभा समेत लोकसभा चुनावों के कारण जनप्रतिनिधि व्यस्त रहे। सबका साथ सबका विकास के नारे पर काम करने वाली बीजेपी के जनसेवक हर उस भूमिका में दिखाई देंगे, जिसका निर्देश दिया गया था। बीजेपी का मानना है कि प्रदेश में सरकार से लेकर जनप्रतिनिधि जनता की सेवा में जुटे हुए हैं। लिहाजा हर स्तर पर जनता की सुनवाई भी जारी है। बता दें कि निर्देश के बाद ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रात्रि विश्राम के साथ चौपाल लगाकर लोगों से चर्चा की है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!