नीट पेपर लीक : सीबीआई ने ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल समेत तीन को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली:नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने ताबड़तोड़ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सीबीआई ने ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल डॉक्टर एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम और पत्रकार जमालुद्दीन को झारखंड के हजारीबाग से गिरफ्तार किया। डॉ. हक नीट एग्जाम के डिस्ट्रिक कोऑर्डिनेटर थे। जांच एजेंसी तीनों को झारखंड से बिहार ला रही है।

पटना से पहली गिरफ्तारी
इससे पहले नीट-यूजी में गड़बड़ियों के सिलसिले में सीबीआई ने गुरुवार को पटना से पहली गिरफ्तारी की। जांच एजेंसी ने मनीष और आशुतोष को अरेस्ट किया। मनीष अभ्यर्थियों को अपनी कार से लाता था। वहीं, आशुतोष इनके लिए जगह की व्यवस्था करता था, जहां उम्मीदवारों से पेपर के जवाब रटाए जाते थे। अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया है। सीबीआई को जेल में बंद 13 आरोपियों से पूछताछ की अनुमति मिल गई है।

बिहार पुलिस ने रिपोर्ट सौंपी
बिहार पुलिस की जांच एजेंसी ने स्टेटस रिपोर्ट केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को सौंप दी है। इसमें पेपरलीक और एक स्कूल से मिले जले हुए प्रश्नपत्र की रिपोर्ट है। इसमें 84 क्वेश्चन मिलने की बात सामने आई है। वहीं, लातूर से गिरफ्तार गंगाधर का बिहार से कनेक्शन मिला है। उसके मोबाइल में बिहार के कई लोगों के नंबर मिले हैं। गंगाधर पर नीट पेपर लीक एजेंट का दलाल बनने का आरोप है।

गोधरा में शुरू हुई पूछताछ
सीबीआई ने छह छात्रों, अभिभावकों और जय जलाराम स्कूल के संचालक से पूछताछ की। एजेंसी को जांच में पता चला कि बाहर के उम्मीदवारों को गुजरात चुनने को कहा गया था, ताकि किसी प्रकार का शक ना हो।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!