हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 4 लाख फर्जी एडमिशन, मोटी रकम भी भंजाई, CBI ने कार्यवाही कर दर्ज किया मामला

हरियाणा : हरियाणा के प्राइमरी एजुकेशन डिपार्टमेंट में फेक एडमिशन का बड़ा मामला सामने आया है। सीबाआई ने इसे लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2014-16 के बीच हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 4 लाख छात्रों के फर्जी दाखिले कराए गए। साथ ही, इन फर्जी छात्रों के नाम पर धन की हेराफेरी करने का भी आरोप है।

यह खबर ऐसे वक्त सामने आई है जब सीबीआई ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में बड़ा ऐक्शन लिया है। जांच एजेंसी ने शुक्रवार को झारखंड के हजारीबाग में स्थित स्कूल के प्रधानाचार्य और उप-प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि ओएसिस स्कूल के प्रधानाचार्य एहसानुल हक को NTA की ओर से 5 मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी के लिए हजारीबाग का नगर समन्वयक बनाया गया था। उन्होंने बताया कि उप-प्रधानाचार्य इम्तियाज आलम को एनटीए का पर्यवेक्षक और ओएसिस स्कूल का केंद्र समन्वयक नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हरियाणा के लिए BJP के चुनाव प्रभारी
गौरतलब है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हाल ही में हरियाणा के लिए भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद हरियाणा में एक बार फिर गरीबों, किसानों, वंचित वर्गों और आम लोगों की सरकार सत्ता में आएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से तैयारी में जुटने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी मुकाबले या मुश्किल काम की सफलता में कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सैनी या किसी अन्य की तरह कार्यकर्ताओं का पार्टी पर पूरा अधिकार है। प्रधान ने कहा कि भाजपा हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है और राज्य की प्रगति के बिना देश की प्रगति संभव नहीं है। चुनाव में अब करीब 100 दिन बचे हैं और इस ‘मिशन 100 दिन’ में पार्टी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान व्याप्त झूठ और कुशासन को उजागर करना चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!