हिंदू नेताओं के सम्मेलन में Owaisi को सांसद के रूप में अयोग्य ठहराने की मांग

पणजी । गोवा में बुधवार को हिंदू नेताओं के एक सम्मेलन में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद “फलस्तीन की प्रशंसा” करने के लिए अयोग्य ठहराने की मांग की गई। हिंदू नेताओं ने दक्षिण गोवा के पोंडा तालुका में चल रहे वैश्विक हिंदू राष्ट्र महोत्सव के 12वें संस्करण में हैदराबाद के सांसद के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया। सम्मेलन का आयोजन करने वाली हिंदू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे ने कहा कि ओवैसी ने मंगलवार को लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ लेने के बाद “जय भीम, जय मीम, अल्लाहु अकबर और जय फलस्तीन” के नारे लगाए।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 102डी में कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति किसी विदेशी राज्य के प्रति निष्ठा प्रदर्शित करता है तो वह संसद के किसी भी सदन का सदस्य होने से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। शिंदे ने कहा, “इस राष्ट्र की सेवा करने की शपथ लेते हुए किसी विदेशी राष्ट्र के प्रति निष्ठा दिखाना न केवल देशद्रोह है, बल्कि राष्ट्रीय अपमान भी है।” शिंदे ने कहा कि हिंदू सम्मेलन में भाग लेने वालों ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर मांग की कि उन्हें जल्द से जल्द 18वीं लोकसभा से अयोग्य घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री के साथ साझा किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!