पैरों के तलवे पर ये शुभ चिन्ह: राजयोग के प्रतीक

सामुद्रिक शास्त्र में शारीरिक संरचना के आधार पर ऐसी बातों का उल्लेख किया गया है, जिनसे भाग्य के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। जिस तरह हस्तरेखा शास्त्र में हथेली में मौजूद रेखाओं की गणना करके हथेली में मौजूद भाग्यशाली रेखाओं के बारे में पता लगाया जा सकता है, उसी तरह सामुद्रिक शास्त्र में भी शरीर के अंगों की विशेष बनावट को भाग्य से जोड़कर देखा जाता है। जैसे, पैरों के तलवे में ऐसे कई चिह्न छुपे होते हैं, जो व्यक्ति के जीवन में राजयोग होने की तरफ इशारा करता है। आइए, जानते हैं पैरों के तलवों को देखकर किसी व्यक्ति के बारे में किन बातों को जाना जा सकता है।

​पैरों के तलवे का कसावदार, लाल और मुलायम होने से व्यक्ति होता है दौलतमंद ​

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के तलवे भरे-भरे, लाल और मुलायम होते हैं, उन्हें जीवन में पैसों की कभी भी कमी नहीं होती है। ऐसे लोगजि भी काम करते हैं, उन्हें मुनाफा ही होता है। साथ ही धन कमाने के तरीके भी इन्हें बखूबी आते हैं। ऐसे लोगों के पास कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।

​पैरों के तलवे पर चक्र का निशान राजयोग होने का संकेत​

जिन लोगों के पैरों के तलवों में चक्र का निशान बना होता है, उन लोगों की कुंडली में राजयोग होता है। ऐसे लोग देर से ही सही लेकिन अपने जीवन में सभी सुख-सुविधाओं का उपभोग करते हैं। इनके पास आलीशान घर, गाड़ी और कीमती चीजों की भरमार होती है।

​पैरों के तलवों पर धनुष, शंख का निशान होने से रातों-रात चमकती है किस्मत​

जिन लोगों के पैरों के तलवों में धनुष, शंख का निशान होता है, वे लोग रातों-रात तरक्की करते हैं। इसका अर्थ यह है कि शुरुआत में इन लोगों को मेहनत का बड़ा फल नहीं मिल पाता है लेकिन अचानक ही कुछ ऐसे संयोग बनते हैं, जिससे इन लोगों की किस्मत रातों-रात चमकती है

​तलवों पर बना हो मछली, घोड़े का निशान तो मिलता है ऊंचा पद​

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के तलवों में मछली, घोड़े, पर्वत का निशान बना होता है, वे अपनी जिंदगी में कोई ऊंचा पद पाते हैं। ऐसे लोगों को जीवन में मान-सम्मान भी खूब मिलता है। साथ ही धन कमाने में भी सक्षम होते हैं। ऐसे लोगों के अंदर रचनात्मक शक्ति कूट-कूटकर भरी होती है।

​तलवों पर बना हो रथ का निशान तो बिजनेस में कमाएंगे नाम​

जिन लोगों के तलवों में रथ का निशान बना होता है, वे भी बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसे लोग बिजनेस में खूब नाम कमाते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि ऐसे लोगों में जन्म से ही एक सफल बिजनेसमैन बनने के गुण छुपे होते हैं। थोड़ी-सी मेहनत से ही ऐसे लोग बिजनेस में खूब नाम कमाते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!