करतारपुर कॉरिडोर पर आतंक का साया, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में चल रहे हैं आतंकी कैंप

नई दिल्ली: इंटेलिजेंस एजेंसियों पाकिस्तान (Pakistan) के पंजाब (Punjab) प्रांत के नारोवाल जिले में आतंकी ट्रेनिंग गतिविधियों की सूचना मिली है. बता दें सहरदी जिले नारोवाल में ही करतारपुर साहिब (kartarpur sahib) गुरुद्वारा स्थित है. 

खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने कहा कि आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुरीदके, शकरगढ़ और नारोवाल में स्थित हैं. यहां पर पुरुष और महिलाएं प्रशिक्षण ले रहे हैं.  इखलासपुर और शकूरगढ़ में आतंकवादियों की आवाजाही के बारे में इनपुट समय-समय पर प्राप्त होते रहते हैं.
9 नवंबर से करतारपुर कॉरिडोर  (Kartarpur Corridor) का उद्घाटन होने जा रहा है भारत के पंजाब प्रदेश के गुरदासपुर जिले में स्थित डेरा बाबा नानक साहिब को करतारपुर साहिब गुरुद्वारे से जोड़ेगा. 

कॉरिडोर सुबह से लेकर शाम तक खुला रहेगा और सुबह तीर्थयात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को उसी दिन लौटना होगा. कॉरिडोर पूरे साल संचालित होगा, सिर्फ अधिसूचित दिनों को छोड़कर, जिसकी सूचना अग्रिम तौर पर दी जाएगी.

9 नवंबर को इमरान खान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नरोवाल जिले में स्थित करतारपुर गलियारे का उद्घाटन करेंगे. भारतीय सीमा के बिलकुल पास स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारे तक श्रद्धालु इस गलियारे के जरिए जा सकेंगे. 

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी 9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर (Kartarpur Corridor) का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी भारत की तरफ बने नए टर्मिलन पर होने वाले कार्यक्रम में भी पीएम मोदी शामिल होंगे. 

गौरतलब है कि करतारपुर साहिब गुरुद्वारा पाकिस्तान के पंजाब (Punjab) प्रांत के नारोवाल जिले में स्थित है, जोकि डेरा बाबा नानक के समीप सीमा से 4.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यह गुरुद्वारा सिखों (Sikhs) के लिए काफी पवित्र है, क्योंकि गुरु नानक देव (Guru Nanak dev) ने अपने जीवन के 18 साल और अपना अंतिम समय भी यहीं बिताया था.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!