खुफिया एजेंसियां: जिस जिले में करतारपुर गुरुद्वारा वहीं चल रहे हैं आतंकी कैंप

चंडीगढ़,सिखों के पहले गुरु नानक देव के पवित्र स्थल करतारपुर के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच अब कॉरिडोर खुलने में करीब एक सप्ताह ही बचा है। इससे हर दिन हजारों लोग पाकिस्तान की सीमा के भीतर स्थित करतापुर गुरुद्वारे के दर्शन कर सकेंगे। हालांकि जिस जिले में करतारपुर पड़ता है, वहां आतंकी गतिविधियों की खबर मिली है। ऐसे में भारत के लिए यह चिंता बढ़ाने वाली बात है।
खुफिया एजेंसियों को भारत से सटे पाकिस्तानी पंजाब के नारोवाल जिले में आतंकी गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली है। इसी जिले में करतारपुर साहिब गुरुद्वारा स्थित है। भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए करतारपुर कॉरिडोर खुलने में अब एक हफ्ता भी नहीं रह गया है और ऐसे में इस तरह की जानकारी खुफिया एजेंसियों के हाथ लगना बहुत बड़ी खबर है।
यह कॉरिडोर भारतीय पंजाब के गुरुदासपुर जिले में स्थित डेरा बाबक नानक साहिब को पाकिस्तानी पंजाब के नारोवाल जिले के करतारपुर साहिब गुरुद्वारे को जोड़ेगा। खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आतंकवादी कैंप पाकिस्तानी पंजाब के मुरीदके, शाकरगढ़ और नारोवाल में देखे गए हैं। खबर है कि ‘यहां बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष कैंप में मौजूद हैं और ट्रेनिंग ले रहे हैं।’
ये जानकारियां हाल ही में देश के आला सुरक्षा अधिकारियों की जॉइंट मीटिंग में निकलकर सामने आई हैं। यह बैठक पंजाब में सीमा प्रबंधन को लेकर की गई थी। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने पहले ही पाकिस्तान द्वारा इस कॉरिडोर को खोलने को लेकर की जा रही जल्दबाजी को लेकर आशंका जाहिर की थी। एजेंसी के सूत्रों का कहना है इस नेटवर्क का इस्तेमाल ड्रग स्मगलर्स और देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल लोग पाकिस्तानी सिम कार्ड्स के जरिए कर सकते हैं।
पंजाब में सीमा की सुरक्षा में तैनात एक एजेंसी ने राजस्थान के श्री गंगानगर के जिलाधिकारी की तर्ज पर पंजाब पुलिस से पाकिस्तानी सिम कार्ड्स के इस्तेमाल और नेटवर्क को बैन करने का अनुरोध किया है। सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चिंता प्रतिबंधित समूह सिख फॉर जस्टिस, जो डिजिटल मीडिया के जरिए अपना प्रॉपगेंडा फैला रहा है, पर नजर रखना भी है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!