अब रैली, धरना और प्रदर्शन की अनुमति लेने के लिए शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा, प्रशासन ने दिखाई सख्ती

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में 10 जून को सतनाम समाज के प्रदर्शन के दौरान बदले हालात से प्रशासन सख्त हो गया है. हिंसक प्रदर्शन और आगजनी के बाद अब बलौदा बाजार में संविधान में मिले शांति पूर्ण ढंग से होने वाली रैली, धरना, प्रदर्शन और आंदोलन के अधिकार पर प्रशासन का पहरा होगा. इतना ही नहीं रैली, धरना, प्रदर्शन और आंदोलन के लिए अनुमति मांगते समय आयोजकों को शपथ पत्र भी देना होगा. यह निर्णय कलेक्टर दीपक सोनी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जिले के कानून व्यवस्था को लेकर राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा बैठक में लिया है.

प्रदर्शन के दौरान हुई थी जमकर तोड़फोड़

बता दें कि गिरौदपुरी धाम के पास ग्राम महकोनी के अमर गुफा स्थित जैतखाम काटे जाने से नाराज सतनाम समाज के लोगों ने 10 जून को बलौदा बाजार के दशहरा मैदान में प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी. अनुमति मिलने के बाद प्रदर्शन हुआ था. प्रदर्शन के बाद ज्ञापन देने की बात भी कही गई थी. इधर प्रदर्शन में शामिल होने आए विभिन्न जिलों और विभिन्न प्रदेश के लोगों ने जिला मुख्यालय के साथ ही तहसील कार्यालय और संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में जमकर तोड़फोड़ कर दी. भीड़ ने गाड़ियों को तोड़कर उसमें रखे सामान की निकाल लिया और गाड़ियों को आग लगा दी. साथ ही एसपी कार्यालय को भी आग के हवाले कर दिया. इस घटना में एसपी कार्यालय, जिला आबकारी कार्यालय सहित कई विभागों के दस्तावेज जल गए. इस घटना में लगभग 10 करोड़ से अधिक की राशि के नुकसान का आंकलन अब तक किया जा सका है.

अधिकारियों को हटा दिया गया था

इस उग्र प्रदर्शन के बाद जहां सरकार ने कलेक्टर और एसपी को हटा दिया. वहीं पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ 13 एफआईआर दर्ज कर 139 उत्पतियों को गिरफ्तार की है. इसमें आयोजनकर्ता भीम आर्मी क्रांतिवीर के संस्थापक किशोर नवरंगे, भीम रेजीमेंट का प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सोनवानी, संभागाध्यक्ष जीवराखन बांधे, छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रीतम दास बर्मन, रायपुर में नग्न प्रदर्शन कर खुद को प्रसिद्ध करने वाले विक्रम जांगड़े, पलारी क्षेत्र के मोहन राय, बिलासपुर के जितेंद्र बंजारे, सतनाम सेना के धरसिंवा ब्लाक अध्यक्ष संजय तारण के नाम हैं.

इस घटना के बाद नव पदस्थ कलेक्टर दीपक सोनी और एसएसपी विजय अग्रवाल लगातार घटना के कारणों की समीक्षा कर रहे हैं. भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति ना हो इसके लिए शिथिल नियमों को कड़ाई से पालन करने के लिए काम करने के निर्देश दे रहे हैं.

जमीनी स्तर में सूचना तंत्र को मजबूत करने मिले निर्देश 

बता दें कि आगजनी की घटना की लगातार समीक्षा की जा रही है. इसी क्रम में कलेक्टर और एसएसपी ने बैठक ली. जिसमें सभी एसडीएम, एसडीओपी को जमीनी स्तर में सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए पुलिस की गश्ती बढ़ाने पर जोर देने के निर्देश दिए हैं. नियमानुसार गांवों में समय – समय पर शांति समिति की बैठक अनिवार्य रूप से करने, धार्मिक स्थलों पर सतत रूप से निगरानी रखने के निर्देश संबधित अधिकारीयों को दिए गए हैं.

अब रैली, धरना और प्रदर्शन करने या अनुमति प्राप्त करने से पहले आयोजन और व्यक्ति को अनिवार्य रूप से शपथ पत्र सक्षम अधिकारी को प्रस्तुत करना होगा. उसके बिना अनुमति नहीं दी जाएगी. इन नियमों के पालन नहीं करने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई भी की जाएगी.


विवाद की स्थिति बनने पर गांव में होगा निराकरण

बता दें कि बैठक में कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि गावों में किसी प्रकार की विवाद या समस्या होने की जानकारी मिलने पर तत्काल तहसीलदार और थानेदार गांव पहुंचकर समस्या का निराकरण करेंगे. इसके साथ ही वन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का विवाद होने पर वन विभाग के द्वारा भी तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने जमीनी स्तर पर सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिए एसडीएम को नियमित रूप से कोटवारों, पटवारियों और सचिव की नियमित बैठक करने कहा है.

  • सम्बंधित खबरे

    कुख्यात नक्सली देवा के भाई समेत चार खूंखारों ने किया सरेंडर, 20 लाख के हैं इनामी

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के पीएलजीए (PLGA) बटालियन को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मुठभेड़ों में लगातार नक्सली कमांडरों की मौत से घबराकर पीएलजीए बटालियन के चीफ बारसे देवा…

    बस्तर दशहरा के मुख्य आकर्षण फूल रथ परिक्रमा की शुरुआत, माई जी के छत्र को रथारूढ़ कर कराया गया भ्रमण

    जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा उत्सव का शुभारंभ काछनगादी रस्म के साथ हो चुका है. नवरात्रि के पहले दिन जोगी बिठाई की रस्म भी पूरी कर ली गई है. जिसके बाद…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!