ग्वालियर में 2 से 12 अगस्त के बीच होगी अग्निवीर भर्ती रैली, 9000 से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

ग्वालियर के अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केन्द्र में आगामी 2 से 12 अगस्त तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित होगी. करीब दस साल बाद ग्वालियर में होने जा रही सेना की भर्ती को लेकर युवाओं में उत्साह है. वर्ष 2014 में हुई सेना की भर्ती में यहां जमकर तोड़फोड़, आगजनी और हिंसा हुईं थी.

ग्वालियर में होने जा रही अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है और पिछली साल से सबक लेते हुए जिला प्रशासन ने भर्ती को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं.
कलेक्टर रुचिका चौहान की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में हुई बैठक

ग्वालियर में अग्निवीर भर्ती की तैयारियों के सिलसिले में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह की मौजूदगी में भर्ती स्थल पर जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम एवं अग्निवीर भर्ती से जुड़े सेना के अधिकारियों की प्रारंभिक बैठक हुई. साथ ही सभी अधिकारियों ने विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर जायजा लिया गया.

अग्निवीर भर्ती रैली में भाग लेंगे लिखित परीक्षा में सफल हो चुके 9 हजार 500 अभ्यर्थी

2 अगस्त से 12 अगस्त तक ग्वालियर में होने वाली अग्नवीर भर्ती रैली में लगभग 9,500 अभ्यर्थी शामिल हैं. अग्निवीर भर्ती में केवल वही अभ्यर्थी शामिल होंगें, जिन्होंने लिखित परीक्षा में पास हो चुके है. भर्ती रैली में सफल अग्निवीरों को आगे की प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा.

अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर जिला कलेक्टर और एसपी की बैठक में मौजूद रहे सेना अधिकारी

अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर जिला कलेक्टर और एसपी की बैठक में निदेशक आर्मी भर्ती कार्यालय मुरार कर्नल संतोष कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह, अपर जिला दण्डाधिकारी टी एन सिंह, अपर आयुक्त नगर निगम मुनीष सिकरवार, SDM झांसी रोड़, SDM घाटीगांव, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी व अन्य सेना के अधिकारी मौजूद थे.

2 अगस्त से 12 अगस्त तक ग्वालियर में होने वाली अग्नवीर भर्ती रैली में लगभग 9,500 अभ्यर्थी शामिल हैं. अग्निवीर भर्ती में केवल वही अभ्यर्थी शामिल होंगें, जिन्होंने लिखित परीक्षा में पास हो चुके है. भर्ती रैली में सफल अग्निवीरों को आगे की प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा.
अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती रैली

जिला प्रशासन, पुलिस व सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों की बैठक में अग्निवीर भर्ती से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं को पुख्ता ढंग से अंजाम देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए. साथ ही दिव्यांग खेल स्टेडियम परिसर में अभ्यर्थियों के प्रवेश, निकास एवं शारीरिक परीक्षा स्थल इत्यादि का सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जायजा लिया.

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!