शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय का बड़ा बयान, कहा- हमारे नेता के सामने दिल्ली भी है नतमस्तक

मध्य प्रदेश का सीहोर जिला पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का गृह जिला है. इस क्षेत्र में उनका परिवार भी चुनाव में काफी सक्रिय रहता है. इसी क्रम में सीहोर के भेरूंदा में आयोजित कार्यकर्ता आभार सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिक के चौहान और उनकी माता साधना सिंह शामिल हुईं. इस सम्मेलन में कार्तिकेय और साधना सिंह ने बुधनी विधानसभा से शिवराज सिंह चौहान को ऐतिहासिक जीत पर जनता का आभार व्यक्त किया. वहीं कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान कार्तिकेय चौहान ने भी जनता को संबोधित किया.

कार्तिकेय ने क्या कहा?
अपने संबोधन के दौरान कार्तिकेय सिंह ने कहा कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने डेढ़ लाख वोटों से जीत दर्ज कराई है. अपने लगातार अपना आशीर्वाद अपने नेता को दिया है. क्षेत्र की जनता ने छह बार शिवराज जी को बुधनी विधानसभा से विधायक बनाया है, वह एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिनका चुनाव क्षेत्र की जनता लड़ती है. मैं आपके चरणों में नमन करता हूं. इस दौरान कार्यक्रम में BJP जिला अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी भी मौजूद रहें. वहीं कार्यकर्ताओं से कार्तिकेय चौहान ने कई मुद्दों को लेकर चर्चा की.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान ने आगे बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस दुनिया ने हमारी बहुत परीक्षा ली. 2023 के चुनाव में कई उंगलियां उठीं, लेकिन आपने बुद्धिजीवियों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया है. हम सब अनेकों जिस्म और एक जान हैं. 2023 में लोगों ने कहा कि सरकार बनाना मुश्किल है. लेकिन ऐसे विपक्षी और बुद्धिजीवियों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम प्रदेश की जनता ने किया.
कार्तिकेय चौहान ने कहा कि 2024 के चुनाव में विदिशा संसदीय क्षेत्र की बैठक में सभी ने अपने विचार रखे. जो चौंकाने वाले थे. लेकिन परिणाम सामने आए और डेढ़ लाख से अपने जीत दर्ज कराई. कार्तिकेय ने कहा आपके नेता बड़े नेताओं में जाने जाते है.

कार्तिकेय ने यह भी कहा कि शिवराज जी मुख्यमंत्री थे तो CM के तौर पर दिल्ली जाते थे, लेकिन अब वे CM नहीं है तो और लोकप्रिय हो गए. वे बड़ी जीत के साथ दिल्ली गए हैं. आज दिल्ली भी नतमस्तक है. पूरा दिल्ली उन्हें पहचानता है. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के बड़े नेताओं में उनकी गिनती होती हैं. ये सब आपके द्वारा ही संभव हुआ है.
वहीं शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों के प्यार और सम्मान की बदौलत में यहां तक पहुंचा हूं मैं आपके चरणों में नमन करता हूं व्यस्त कार्यक्रम होने की वजह से मैं नहीं आ सका अगले सप्ताह जरूर आऊंगा विकास के कार्य लगातार निरंतर जारी रहेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!