नीट परीक्षा में कॉपी जांच में गड़बड़ी, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को स्थिति स्पष्ट करने के दिए निर्देश

बिलासपुर। मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित की नीट परीक्षा में कॉपी जांचने में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. छात्रा की याचिका पर हाईकोर्ट ने राज्य शासन को स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिया है. मामले में अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी.

बिलासपुर के निराला नगर निवासी छात्रा ने 5 मई 2024 को आयोजित नीट परीक्षा (Neet Exam 2024) दी. परिणाम घोषित होने के बाद कम अंक मिलने पर उसने ओएमआर शीट निकलवाई. इसमें छात्रा के एक सही प्रश्न के नम्बर ही नहीं दिए गए. वहीं दो प्रश्न पर माइनस मार्क दिए गए. जिसे लेकर उसने हाईकोर्ट में याचिका लगाई. जिसमें बताया गया है कि छात्रा के दो प्रश्न के गलत उत्तर देने पर माइनस मार्किंग की गई है. किन्तु एक सही प्रश्न पर कोई अंक नहीं दिया गया.

छात्रा की याचिका पर शुक्रवार को चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा, जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान शासन की ओर से कोर्ट को बताया गया कि प्रश्न क्रमांक 24, 34 व 116 में माइनस मार्क हैं. वहीं प्रश्न क्रमांक 141 को कम्प्यूटर ने रीड नहीं किया है. शासन के जवाब पर याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि उक्त प्रश्न का सही उत्तर दिया गया है. उसमें नंबर दिए जाने पर छात्रा के अंक बढ़ जाएंगे. कोर्ट ने जवाब के लिए समय देते हुए मामले को दो सप्ताह बाद सुनवाई रखी है.

  • सम्बंधित खबरे

    रेप के आरोपी पूर्व तहसीलदार को बड़ी राहत: जिला कोर्ट ने शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत की मंजूर, महिला ने लगाए थे गंभीर आरोप 

    ग्वालियर। ग्वालियर जिला कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी पूर्व तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत मंजूर की है। तहसीलदार के वकील द्वारा कोर्ट में पेश की गई जमानत याचिका के दौरान…

    व्यापमं फर्जीवाड़ा: 28 जुलाई से शुरू होगी कोर्ट में ट्रायल, अब तक 8 आरोपियों की हो चुकी है मौत

    ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए व्यापमं फर्जीवाड़ा मामले में 28 जुलाई से कोर्ट में ट्रायल शुरू होगी। विशेष न्यायाधीश विशाल अखंड की अदालत इस केस की सुनवाई करेगी।…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!