तप रहा जम्मू… तापमान 44.3 के साथ छह साल का रिकार्ड टूटा, सता रही लू

आसमान से बरस रही आग में पूरा जम्मू संभाग में सुलग रहा है।  जम्मू का पारा 44.3 डिग्री अधिकतम रिकार्ड किया गया। पिछले सालों में पहली बार पारा इतना अधिक हुआ है। इसके अलावा कठुआ लगातार प्रदेश का सबसे अधिक तपने वाला शहर है। जहां अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। हालांकि देर शाम को आंधी और कुछ बारिश से राहत जरूर मिली। जम्मू में अब रात के समय भी राहत नहीं है। जम्मू का न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सिय रिकार्ड किया गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम 15.9 डिग्री रिकार्ड किया गया।

जानकारी के अनुसार जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर, रियासी, पुंछ में भी लू ने लोगों को परेशान किया। राजोरी पुंछ में जहां तापमान 37 डिग्री रहा, वहीं उधमपुर, सांबा में भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू संभाग में 18 जून तक भी लू ही चलती रहेगी। तापमान 44 डिग्री से ऊपर ही रहेगा। हालांकि 18 जून के बाद गरज के साथ आसमान से कुछ बारिश हो सकती है।

गर्मी से राहत पाने को स्वीमिंग पूल का सहारा

लगातार झुलसा रही गर्मी से राहत पाने के लिए लोग नहरों का सहारा ले रहे हैं। लेकिन अब सिर्फ नहरें ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र में बनाए गए स्वीमिंग पूल भी लोगों की पसंद बन रहे हैं। दरअसल, जालंधर के बंडरलैंड की तर्ज पर जम्मू के आसपास के क्षेत्रों में निजी स्वीमिंग पूल बनाए गए हैं। जहां स्वीमिंग पूल के अलावा आने वाले लोगों को खाने पीने का सामान भी दिया जा रहा है। जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बिश्नाह, बाड़ी ब्राह्मणा, कुंजवानी और आरएस पुरा क्षेत्रों में ऐसे कई स्वीमिंग पूल सक्रिय हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!