भाजपा विधायक लक्ष्मण बाग ने दिया अपना परिचय, तो नवीन पटनायक ने दिया रोचक जवाब- ओह! तो आपने मुझे हराया

ओडिशा विधानसभा चुनाव हाल ही में हुआ था। यहां भाजपा ने 24 सालों से सत्ता में रहे नवीन पटनायक की सत्ता को बेदखल कर दिया था। अब ओडिशा में नवनिर्वाचित विधायकों का मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। बीजद अध्यक्ष और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री पटनायक का सामना भाजपा के लक्ष्मण बाग से हुआ। तभी कुछ ऐसा हुआ, जिसे सुनकर सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे। दरअसल, बाग वही शख्स हैं, जिन्होंने पूर्व सीएम को हाल ही में हुए चुनाव में हराया था। 

कहां से हारे थे पटनायक?
नवीन पटनायक ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में दो सीटों से चुनाव लड़ा था। इसमें से बोलांगिर जिले की कांटाबांजी सीट पर उन्हें हार सामना करना पड़ा। भाजपा नेता लक्ष्मण बाग ने 16334 वोट से पटनायक को हराया है। बाग को 90876 वोट मिले, वहीं पटनायक को 74532 वोट मिले। हालांकि, पटनायक ने अपनी पारंपरिक हिंजिली विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ा था। यहां से उन्हें जीत भी हासिल हुई, लेकिन जीत का अंतर बहुत मामूली 4636 वोट का रहा है।

हाथ जोड़कर किया स्वागत
17वीं ओडिशा विधानसभा के विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था। अपने संयमित स्वभाव के लिए जाने जाने वाले पटनायक विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद सदन से गुजर रहे थे। उन्हें सामने से निकलता देख पहली बार विधायक बने भाजपा के लक्ष्मण बाग पटनायक के सम्मान में हाथ जोड़कर अपनी सीट से खड़े हो गए। वहीं, ओडिशा के नए सीएम मोहन चरण माझी भी खड़े हो गए। 

कैसे हैं आप?
बाग ने हाथ जोड़ते हुए पूछा कि आप कैसे हैं? साथ ही अपना परिचय दिया। तभी पटनायक ने जवाब दिया ओह, तो आपने मुझे हराया। पटनायक के ऐसा कहते ही वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।

यह लोग भी सीट पर खड़े हुए
विधानसभा में मुख्यमंत्री  मोहन चरण माझी और डिप्टी सीएम केवी सिंह देव और प्रवती परिदा सहित पूरा सदन पटनायक का स्वागत करने के लिए अपनी सीटों से खड़ा हो गया। पटनायक बीते 24 साल से ओडिशा के सीएम थे। वहीं, पटनायक ने औल के विधायक और पूर्व मंत्री प्रताप केशरी देब को बधाई दी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!