छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: प्री-मानसून की बौछार से रायपुरवासियों को गर्मी से मिली राहत, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है. सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई थी, लेकिन राजधानी में गर्मी और उमस से लोगो का हाल बेहाल था. मंगलवार की शाम अचानक मौसम ने करवट बदली और कुछ देर जमकर बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार बारिश की वजह से अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट की संभावना है..

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में प्रदेश में प्री मानसून के प्रवेश के कारण आज रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बलौदबाजार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है. इस बारिश के बाद एक तरफ जहां मौसम खुशनुमा हुआ तो वहीं किसानों के चेहरों पर भी मुस्कुराहट देखने को मिली है. इस बीच मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर सहित कवर्ध, बेमेतरा, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, बलौदबाज़ार समेत आसपास के जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इसी दौरान बीजापुर और सुकमा में अटका हुआ मानसून रायपुर समेत प्रदेश के बाकी हिस्सों में सक्रिय होने की उम्मीद है.

13 जून को छत्तीसगढ़ पहुंचा था मानसून

गौरतलब है कि इस साल मानसून समय से पहले 8 जून को ही छत्तीसगढ़ पहुंच चुका है. 16 जून तक इसके मध्य छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना थी, लेकिन पूरे राज्य में अब तक मानसून सक्रिय नहीं हो पाया है. मौसम विभाग के मुताबिक, मौजूदा समय में मानसून के आगे बढ़ने के अनुकूल है, लेकिन विपरीत परस्थितियों की वजह से अब तक जगदलपुर तक नहीं पहुंचा है. हालांकि आने वाले पांच दिनों में पूरे प्रदेश में अंधड़ और बारिश की संभावना बनी हुई है.

छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में आज का तापमान

LocationMaximum Temperature (°C)
रायपुर40.9
राजनांदगाँव40.5
दुर्ग39.6
बिलासपुर41.2
अंबिकापुर38.2
जगदलपुर36.6
  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!